फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 14 Jan 2026 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jan 2026 12:03 PM IST
सार

Prayagraj Crime News : पुरामुफ्ती क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत हो गई। घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में बुधवार को हुई। मृतक युवक गांव का ही रहने वाला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी, इसके बाद पुलिस ने एफआईआर लिखकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के चलते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन
Four children, including a youth, died after drowning in a pond in the Puramufti area.
प्रतीक सोनकर, करन सोनकर, प्रियांशु सोनकर, प्रिंस सोनकर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पुरामुफ्ती थाना इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई, जब गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ तीन बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। बच्चों की उम्र 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। बुधवार को प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में एक दुखद घटना सामने आई। एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक गांव का ही निवासी था, और उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे।



Four children, including a youth, died after drowning in a pond in the Puramufti area.
पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

खेलते-खेलते तालाब में गिरने की आशंका

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिन बच्चों डूबने से मौत हुई है उनमें प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर हैं।ं

Four children, including a youth, died after drowning in a pond in the Puramufti area.
पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस कर रही है जांच, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। वहीं, मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है, जिसके बाद पुलिस इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four children, including a youth, died after drowning in a pond in the Puramufti area.
पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

चार बच्चों की डूबने से मौत के मामले में नया  मोड़

पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में युवक समेत चार बच्चों के डूबने के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव जैसी स्थिति पैदा होने लगी। पुलिस ने काफी सूझबूझ के बाद लोगों के गुस्से को किया और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
Four children, including a youth, died after drowning in a pond in the Puramufti area.
पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद जुटी भीड़। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed