फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   four candidates Candidature cancel after found note in answer book

जेई भर्ती परीक्षा: UPPSC ने उत्तर पुस्तिका में नोट मिलने पर चार अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त की

Wed, 27 Nov 2019 08:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
four candidates Candidature cancel after found note in answer book
सांकेतिक तस्वीर
अभी तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में ही नोट निकलने के मामले सामने आते थे, परंतु यह बीमारी अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


आयोग की अवर अभियंता परीक्षा (जेई) 2013 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान आयोग को 500 से लेकर 2000 रुपये तक के नोट मिले हैं। 

आयोग ने उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कॉपी में नोट रखने वाले सभी चार अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी। 

साथ ही इन्हें 15 नवंबर 2019 से सभी परीक्षाओं से एक वर्ष के लिए डिबार कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से डिबार परीक्षार्थियों की सूची में संजय कुमार पाठक निवासी महोबा, हरिशंकर बघेल निवासी आगरा, अंशु कुमार पांडेय निवासी अयोध्या एवं कमलेश यादव निवासी गाजीपुर के नाम हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने चारों परीक्षार्थियों को डिबार किए जाने की सूचना संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली और कर्मचारी चयन आयोग नई दिल्ली समेत देश के सभी लोक सेवा आयोगों को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed