{"_id":"56eb15a64f1c1ba7258b4b1a","slug":"four-and-a-half-quintals-of-mustard-oil-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार क्विंटल सरसों का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार क्विंटल सरसों का तेल सीज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
लिया नमूना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट की आशंका पर बृहस्पतिवार को शहर के एलनगंज मुहल्ले में 450 किग्रा (साढ़े चार क्विंटल) सरसों तेल सीज कर दिया गया। अचानक पड़े छापे से इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार शटर गिराकर वहां से भाग खड़े हुए। टीम ने शहर एवं गांव के अन्य मुहल्लों में भी अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापा मारा खोवा, दूध सहित कई खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, योगेश राय, डॉ. तूलिका शर्मा, प्रदीप कुमार और प्रमोद कुमार की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। टीम ने एलनगंज स्थित सुधीर जनरल स्टोर पर छापा मारकर सरसों तेल का नमूना लिया। यहां मिलावट की आशंका पर तकरीबन 45 हजार रुपये मूल्य का 450 किग्रा तेल सीज कर दिया गया। इसी इलाके में टीम ने जगराम डिपार्टमेंटल स्टोर से सरसों तेल एवं बूंदी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा गोविंदपुर स्थित घोष स्वीट्स पर छापा मारकर संदेहास्पद खोवा, दूध, चांदी वर्क का नमूना लिया गया।
वहां काफी अधिक गंदगी पाए जाने पर विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस भी जारी कर दिया। गोविंदपुर में जिशान मार्केट स्थित श्रीकृष्णा डेयरी से पनीर और मारवाड़ी प्रोविजन स्टोर से कचरी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। वहीं, हंडिया तहसील में रामू स्वीट्स प्रतिष्ठान से लड्डू एवं बेसन, लल्लू स्वीट्स से पनीर का नमूना और नाटे स्वीट्स से खोवा एवं बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इन मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।