फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four agents were also involved in the fake Ayushman card racket

Prayagraj News: जाली आयुष्मान कार्ड रैकेट में चार एजेंट भी थे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four agents were also involved in the fake Ayushman card racket
नवाबगंज में जाली आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद इस रैकेट में शामिल चार एजेंटों के भी नाम सामने आए हैं। इनमें फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल का कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस इन चारों के साथ ही सरगना सुनित मंडल निवासी पटना व एक अन्य आरोपी संदीप पांंडेय की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में जिन चार लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें भोला श्रीवास्तव निवासी कुंडा प्रतापगढ़, शिवम त्रिपाठी निवासी महेशगंज प्रतापगढ़, राना सिंह निवासी रायबरेली और राहुल गुप्ता निवासी शांतिपुरम, फाफामऊ शामिल हैं।
विज्ञापन

राहुल गुप्ता फाफामऊ स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और वहीं आयुष्मान योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं को देखता था। उसकी भूमिका रैकेट के संचालन में बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी संगठित तरीके से काम करते थे। प्रतापगढ़, रायबरेली और प्रयागराज सहित अन्य जनपदों से अपात्र लोगों की पहचान कर उन्हें आयुष्मान कार्ड का झांसा देकर प्रयागराज लाया जाता था। फिर उनसे 12 से 15 हजार रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए जाते थे।
जाली कार्ड से संबंधित अस्पतालों में इलाज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाती थी। इनमें कई अस्पतालों के स्टाफ की भी मिलीभगत की आशंका है। फरार चल रहे सरगना सुनित समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने टीम गठित कर दी है। एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि सभी छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।


यह है पूरा मामला
एसटीएफ ने 200 अपात्र व्यक्तियों के जाली आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 18 जून को किया था। नवाबगंज में गिरोह के दो सदस्यों अमित पांडेय व बृजभुवन पटेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 84 जाली आयुष्मान कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे। आरोपियों ने बताया है कि पटना में बैठे मास्टरमाइंड सुनित मंडल की मदद से वह यह खेल संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed