फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused of murder of Pancham Lal arrested, hit on the head with a stick when they intervened

Prayagraj : पंचम लाल की हत्या के चार आरोपी गिरफ्ता, बीच बचाव करने पर लाठी से किया गया था सिर पर प्रहार

Mon, 22 May 2023 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 06:00 PM IST
सार

दूसरे दिन भी घर में मचा रहा कोहराम मेजा। बारात में आरकेस्ट्रा के दौरान हुई मारपीट में बीच बचाव कर रहे पंचम लाल भारतीया (55) की हुई मौत के चार आरोपियों को इलाकाई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Four accused of murder of Pancham Lal arrested, hit on the head with a stick when they intervened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दूसरे दिन भी घर में मचा रहा कोहराम मेजा। बारात में आरकेस्ट्रा के दौरान हुई मारपीट में बीच बचाव कर रहे पंचम लाल भारतीया (55) की हुई मौत के चार आरोपियों को इलाकाई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर संजैला (रामचन्द्रकापूरा) में रखे गए लाठी-डंडे को भी बरामद कर लिया है। उधर, मृतक पंचम लाल भारतीया के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी घर में बेसुध पड़ी हुई है।

विज्ञापन

बता दें कि शनिवार रात में अमिलिया कला के जय कुमार भारतीया के बेटे कुलदीप की बारात संजैला (रामचन्द्रकापूरा) गई हुई थी। आरकेस्ट्रा के दौरान बारात और घरात पक्ष में मारपीट हो गई। अमिलिया कला (मनूकापूरा) के पंचम लाल भारतीया बीच बचाव करना शुरू किया तो इनके ही सिर पर घरात पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर लहुलूहान कर दिया गया। जिससे पंचम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मारपीट में और कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पंचम लाल इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। मारपीट के मामले में पुलिस ने दुल्हे के पिता जय कुमार के तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। मेजा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि सोमवार को आरोपी विमल कुमार , चिंतामणि, मुडीम उर्फ सूर्यमणि और बबलू उर्फ इन्द्रेश कुमार निवासी संजैला (नेवढि़या) को उरुवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक ए चारो आरोपी कार से निकल रहे थे तभी पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed