फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused of making spurious liquor were sent to jail

मिलावटी शराब बनाने के चार आरोपी भेजे गए जेल 

Sun, 28 Mar 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four accused of making spurious liquor were sent to jail
arrest - फोटो : istock
दारागंज में मिलावटी शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से नकली क्यूआर कोड, नकली ढक्कन व अन्य सामान समेत 66 हजार नगद भी बरामद हुए थे। मामले में नामजद सरकारी ठेके की अनुज्ञापी राजकुमारी मिश्रा की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह उर्फ अरविंद प्रताप सिंह व अंकित सिंह निवासी सड़वा खास जेठवारा प्रतापगढ़, विक्रम सिंह निवासी चितौरी घूरपुर और विजयशंकर दुबे निवासी दारागंज शामिल हैं। इनमें से विजयशंकर कच्ची सडक़ स्थित सरकारी ठेके का सेल्समैन है। इनके कब्जे से 21 शीशी विंडीज लाइम देशी शराब, 180 पेटी वैध देशी शराब, 66635 रुपये नगद, नकली क्यूआर कोड, नकली ढक्कन, खाली शराब की बोतल बरामद की गई।
विज्ञापन


मुकदमे में लाइसेंसधारक राजकुमारी पत्नी रंगनाथ मिश्रा निवासी सीवाई चिंतामणि रोड जार्जटाउन को भी आरोपी बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा घूरपूर निवासी उस व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है जो आरोपियों को नकली क्यूआर कोड व अन्य सामान उपलब्ध कराता था। दारागंज इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
होली के मद्देनजर शनिवार को एएसपी सोमेंद्र मीणा शनिवार शाम शराब की दुकानों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह दारागंज में कच्ची सडक़ स्थित सरकारी ठेेके पर पहुंचे। जहां ठेके से सटे हुए गोदाम में ताला लगा था। तलाशी लेने पर वहां ठेके पर बिकने वाली शराब से मिलावटी शराब तैयार होती मिली थी। आबकारी विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही दुकान सीज कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed