फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused jailed in conversion and murder case; team leaves for Gujarat in search of others.

Prayagraj News: धर्मांतरण व हत्या मामले में चार आरोपी को जेल, अन्य की तलाश में टीम गुजरात रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Four accused jailed in conversion and murder case; team leaves for Gujarat in search of others.
कौंधियारा थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश की युवती के कथित धर्मांतरण और हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सलमा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी साहिल, उसकी मां कुरैशा, बहन जुगनू को पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम गुजरात के सूरत के लिए रवाना हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एफआईआर के मुताबिक, रीवा निवासी पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को कौंधियारा जारी बाजार निवासी साहिल ने अपना नाम प्रिंस वर्मा बताकर प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

कौंधियारा लाने पर बेटी को पता चला कि युवक का असली नाम मोहम्मद साहिल उर्फ सलीम है। आरोप है कि बेटी ने विरोध किया तो साहिल, उसके भाई गुल्फाम उर्फ अलाउद्दीन, मां कुरैशा बानो, भाभी तमन्ना, बहन सलमा, जुगुनू, पिंकी समेत एक अज्ञात ने उस पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव बनाया। यही नहीं, बेटी के हाथ पर लिखे उसके और उसकी मां के नाम को पेट्रोल डालकर जला दिया गया, उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई को गोल्डी ने अपनी छोटी बहन को व्हाट्सएप कॉल कर रोते हुए पूरी घटना बताई। अपनी हत्या की आशंका जताई। इसके बाद उन लोगों ने साहिल से बात की तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी।


पूछताछ में मिला सूरत में छिपे होने का सुराग
पुलिस ने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अहम सुराग मिले। पता चला कि मामले में फरार आरोपी गुल्फाम उर्फ अलाउद्दीन, तमन्ना, पिंकी समेत एक अन्य अज्ञात आरोपी गुजरात के सूरत में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम सूरत रवाना हुई है। जबकि दूसरी टीम स्थानीय स्तर पर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि जल्द ही सभी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed