फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former winners will compete for the new Sprinter

पूर्व विजेताओं के लिए चुनौती पेश करेंगे नए धावक

Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Former winners will compete for the new Sprinter
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन के 32वें संस्करण में भी खिताबी जंग के लिए सेना और रेलवे ही आमने-सामने नजर आ रहा है। इस बार मैराथन और अधिक रोमांचक होने जा रही है। इसमें पहली बार हिस्सा ले रहे ओलंपिक क्वालीफायर वाराणसी के राहुल पाल और एशियन गेम्स 2015 में चौथे स्थान पर रहे आर्मी पुणे के राहुल मैराथन में इंट्री कराने वाले पूर्व विजेताओं के लिए कठिन चुनौती पेश कर सकते हैं। मैराथन में तीन बार के विजेता रह चुके रेलवे के अरविंद कुमार यादव और 2014 के विजेता लालजी यादव (सेना के धावक) भी एक और खिताब हासिल करने के उद्ेश्य से ट्रैक पर उतरेंगे। वहीं, महिला वर्ग में तीन बार की विजेता रह चुकीं ज्योति शंकर गवते को टक्कर देने के लिए उपविजेता रह चुकी रंजना समेत कुई महिला धावक भी तैयार हैं।  
विज्ञापन


42.195 किमी की मैराथन शनिवार सुबह 6.30 बजे आनंद भवन से शुरू होगी, जो शहर एवं नैनी के विभिन्न रूटों से होते हुए मदन मोहन मावलीय स्टेडियम में समाप्त होगी। मैराथन में सेना के धावकों के लिए अरविंद सबसे बड़ी चुनौती हैं। पिछली बार अरविंद मैराथन के अंत में थोड़ी सी चूक कर गए थे और सेना के एल. नाबा चंद्र ने मैदान मार लिया था। उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन


इस बार एल. नाबा चंद्र समेत आर्मी के कई धावकों ने इंट्री नहीं कराई है, जिससे अरविंद के लिए चुनौती कुछ कम हुई है। हालांकि ओलंपिक क्वालीफायर राहुल पाल, आर्मी पुणे के राहुल कुमार, पुणे नेशनल मैराथन के विजेता नवीन हुड्डा, आर्मी हैदराबाद के दीनानाथ समेत कई नए धावकों के शामिल होने से मैराथन में रोमांच बढ़ गया है। उधर, महिला वर्ग में तीन बार की विजेता (2013, 14 एवं 15) महाराष्ट्र की ज्योति शंकर गवते चौथी बार पदक झटकने की तैयारी में हैं। उनको टक्कर देने के लिए हमीरपुर की रंजना समेत कई धाविकाओं ने पूरी तैयारी कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद भवन से शुरू होकर प्रयाग रेलवे स्टेशन, एनसीसी हेड क्वार्टर, म्योराबाद चौराहा, ट्रैफिक पुलिस लाइन, डीआईजी कार्यालय, सर्किट हाउस, केपी कॉलेज, नैनी नए पुल से होते हुए, रेलवे ब्रिज से 30 मीटर आगे से नैनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शूल टंकेश्वर महादेव, संगम के कोने पर अरैल पहुंचकर वापस होगी। वापसी में धावक नए ब्रिज के नीचे से एग्रीकल्चर विवि मुख्य गेट से नैनी चौराहा, एडीसी कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, मेडिकल चौराहा, हनुमान मंदिर होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां दौड़ समाप्त होगी। 

मैराथन के दौरान धावकों पर निगरानी के लिए आनंद भवन, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के साथ तीन और स्थानों पर कैमरे एवं ट्रेस करने वाली पट्टियां लगा दी गई हैं। धावकों की सुविधा के लिए रूट पर मार्किंग (चिन्ह) भी की गई है। शुक्रवार को प्रतियोगिता की तैयारियों का खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, आरएसओ संजय शर्मा आदि ने जायजा लिया। 


- समापन समारोह दोपहर 2.30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। विजेताओं को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री राम सकल गुर्जर की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

इंदिरा मैराथन में इस बार धावकों की संख्या दोगुना हो गई है। पुरुष वर्ग में पिछले वर्ष जहां 245 धावकों ने हिस्सा लिया था, वहीं इस बार 534 धावक फर्राटा भरेंगे। वहीं महिला वर्ग में धाविकाओं की संख्या पिछले वर्ष 24  थी जो इस वर्ष बढ़कर 71 पर पहुंच गई है। इसी तरह क्रास कंट्री में भी हिस्सा लेने वालों की संख्या में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है। 
00000
धावकों की संख्या
इंदिरा मैराथन (42.195 दूरी)
पुरुष वर्ग - 534
महिला वर्ग-71
00
क्रास कंट्री आठ किमी - वरिष्ठ खिलाड़ी पुरुष वर्ग - 41, महिला वर्ग-11
क्रास कंट्री आठ किमी - 20 वर्ष से कम बालक वर्ग - 2983, बालिका वर्ग-1015
क्रास कंट्री  चार किमी - 15 वर्ष से कम बालक वर्ग - 1429, बालिका वर्ग -1429 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed