फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Union Home Minister Chinmayanand bail application hearing

चिन्मयानंद की जमानत पर आज होगी सुनवाई, वकील बोले-बदनाम करने के लिए लगाया झूठा आरोप

Fri, 15 Nov 2019 10:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Nov 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Former Union Home Minister Chinmayanand bail application hearing
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
एलएलएम छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस पर आज भी बहस होगी। अर्जी की सुनवाई न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी कर रहे हैं।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता का कहना है कि चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग की गई। मांग न मानने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। पीड़िता के पिता ने लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जबकि, वह अपने दोस्तों के साथ स्वयं रक्षाबंधन से पहले शाहजहांपुर छोड़ चुकी थी और लगातार फोन पर परिवार के संपर्क में थी। ब्लैकमेलिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता का यह भी कहना है कि लुटियन गिरोह हिंदू संतों को बदनाम करने के प्रयास में जुटा है। धर्म को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अधिवक्ता का कहना था है कि चिन्मयानंद ने जघन्य अपराध किया है। वीडियो साक्ष्य है। एक साध्वी ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था। आरोपी के प्रभाव के कारण उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed