{"_id":"67c6feba9cf81614d70799bd","slug":"former-sp-mlc-and-director-of-secondary-education-board-vasudev-yadav-arrested-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा के पूर्व एमएलसी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा के पूर्व एमएलसी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
Tue, 04 Mar 2025 06:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:53 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी व शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर वासुदेव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।
विज्ञापन
माजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी व शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी व शिक्षा बोर्ड के निदेशक वासुदेव यादव को मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। जार्ज टाउन स्थित आवास से उनको पकड़ा गया है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर वासुदेव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर विजिलेंस टीम जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के अमर झा नाथ मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंची और वासुदेव को दबोच लिया। विजिलेंस के अफसर के मुताबिक, वासुदेव पिछले एक साल से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2021 में वासुदेव यादव के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने जांच में आय से अधिक संपत्ति मिलने पर एफआईआर दर्ज की थी। पकड़े गए आरोपी से विजिलेंस की टीम पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन