Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former President Ram Nath Kovind expresses condolences on the passing of Minister Nandi’s mother

प्रयागराज : मंत्री नंदी की मां के निधन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक, घर पहुंचे तमाम नेता

Mon, 23 Nov 2026 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Nov 2026 05:00 PM IST
सार

मंत्री नंदी की मां के निधन से शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए देशभर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्र भेजकर दुख जताया है तो उद्यमियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बहादुरगंज स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind expresses condolences on the passing of Minister Nandi’s mother
मंत्री नंदी के घर पहुंचकर लोगों ने जताया शोक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्र भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं, देश के प्रतिष्ठित उद्यमियों, वैश्य संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी दुख जताया है। मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और त्याग हर किसी के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उन्होंने कामना की कि माता की स्मृतियां, संस्कार और स्नेह सदैव परिवार के जीवन में प्रेरणा और संबल बने रहें।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री राजीव बंसल, साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, श्री कान्यकुब्ज भुर्जी वैश्य सभा प्रयागराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णदास गुप्ता नाथू और अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता छेदी ने शोक व्यक्त किया।इसके अलावा भारत लोक शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय चेयरपर्सन सोनल रासीवासिया, रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा के संरक्षक डॉ. प्रेम सागर केशरी, अनिल केशरी और अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे उद्यमियों ने मंत्री नंदी के आवास पर उनकी माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इनमें रिमझिम इस्पात कानपुर के योगेश अग्रवाल, निकिता पेपर मिल शामली के अशोक बंसल, रायपुर के सुनील रामदास अग्रवाल, मल्टीकलर स्टील दिल्ली के राजेश गुप्ता, कॉन्टिनेंटल मिल्कोज लिमिटेड दिल्ली के दीपक अग्रवाल और अंकुर खंडेलवाल तथा वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन नोएडा के चीफ कोऑर्डिनेटर दीपक सिंघल शामिल रहे।

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, मिर्जापुर के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मध्य प्रदेश के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ तिवारी, बांदा के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल और पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भी मंत्री नंदी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक की घड़ी में भी मंत्री ने खिलाड़ी को भिजवाई 21 हजार की  मदद

प्रतिभा, परिश्रम और हौसले के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रयागराज की बेटी राखी निषाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आर्थिक अभाव के कारण नेपाल में आयोजित होने जा रही एशिया-पैसिफिक आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने से वंचित होने की आशंका अब समाप्त हो गई है। मातृशोक की घड़ी में भी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राखी निषाद को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है, ताकि वह प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रयागराज के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed