फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Pradhan's brother died in a car collision, accident happened on Rewa Road Bypass in Gauhaniya.

Prayagraj : कार की टक्कर से पूर्व प्रधान के भाई की मौत, गौहनिया में रीवा रोड बाइपास पर हुआ हादसा

Tue, 25 Feb 2025 03:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गौहनिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौहनिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's brother died in a car collision, accident happened on Rewa Road Bypass in Gauhaniya.
अरविंद कुमार कुशवाहा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौहनिया गांव के सामने रीवा रोड बाईपास सर्विस रोड पर कार ने पूर्व प्रधान सुंदरलाल कुशवाहा के बड़े भाई अरविंद कुशवाहा (48) को कुचल दिया। वाहन उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


अरविंद कुमार कुशवाहा (48) पुत्र राम नेवाज कुशवाहा निवासी गौहनिया थाना घूरपुर प्रयागराज रीवां रोड बाईपास सर्विस लेन पर स्थित अपने घर के सामने खड़े थे। प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन में फंसकर वह करीब 50 मीटर तक घिसटते रहे। जिससे उनकी मौत हो गई। अरविंद छह भाइयों में चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन


पत्नी सविता कुशवाहा तथा पुत्री व तीन पुत्रों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि अरविंद के बड़े भाई मोहन लाल कुशवाहा की भी गत वर्ष 2024 में माघी पूर्णिमा के दिन दुर्घटना में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed