Prayagraj : जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम बाजपेयी, वक्ता बोले- राजनीति के अजात शत्रु थे अटल बिहारी
चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा किए गए देश हित के कार्यों को याद किया। आईईआरटी प्रयागराज के सभागार में छात्राओं के बीच*अटल जी एवं सुशासन* विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें हर्ष नारायण मिश्रा प्रथम, सिद्धांत देव पांडेय द्वितीय और आदित्य गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार विजेता अनमय मिश्रा, तृप्ति सिंह, ऋषि सिंह को प्रदान किया गया।
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती बुधवार धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने पूर्व पीएम के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा किए गए देश हित के कार्यों को याद किया। आईईआरटी प्रयागराज के सभागार में छात्राओं के बीच*अटल जी एवं सुशासन* विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें हर्ष नारायण मिश्रा प्रथम, सिद्धांत देव पांडेय द्वितीय और आदित्य गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार विजेता अनमय मिश्रा, तृप्ति सिंह, ऋषि सिंह को प्रदान किया गया।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी बाजपेयी के 100वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि मुकेश मानक को अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी कुश श्रीवास्तव और अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा तथा कार्यक्रम संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव ने शॉल स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह जी गौर उपस्थित रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा जी ने कहा कि अटल जी त्याग तपस्या के प्रतिमूर्ति थे, उनका आशीर्वाद हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनवरत मिलता रहा। उनके जीवन शैली और कार्य शैली से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी ने कहा कि अटल जी संत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। आज जरूरत है कि उनके बताए हुए मार्गों पर हम सब चले, ताकि भारत को विश्व गुरु बना सकें।
कुश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी कुशल राजनेता के साथ-साथ बड़े रचनाकार भी थे। आज जरूरत है कि हम सब श्रद्धा बाजपेयी के बताए हुए मार्ग पर चलें। जिससे भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी अजातशत्रु थे। उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशेष कर आज की वह पीढ़ी को उनके लिखे हुए साहित्य और उनकी रचनाधर्मिता से अपने को योग्य बनाने का कार्य करना चाहिए। वह भारतीय दर्शन के प्रतीक बनकर भारत को अग्रणी भूमिका में ले जाने मेंअग्रसर रहे। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का शुभारंभ वाणी वंदना के साथ हुआ, वाणी वंदना डॉ आभा माधुरी जी ने किया। साथ ही उन्होंने अपनी कविताओं से श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन किया।
इसी तरह पुलि कमिश्नर के कैंप कार्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। बाजपेयी की फोटो के समक्ष पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा सुशासन पर अपने विचार रखते हुये उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगण को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त अपराध/कुम्भ, पुलिस उपायुक्त नगर/यमुनानगर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।