फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former national footballer Jalaluddin passes away

प्रयागराज : पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर जलालुद्दीन का निधन, कई सालों तक यूपी टीम का किया था प्रतिनिधित्व

Sat, 30 Sep 2023 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 06:25 PM IST
सार

बीएसएनएल से 2007 में सेवानिवृत्त होने वाले जलालुद्दीन ने कई वर्ष तक उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह शहर के विभिन्न क्लबों के लिए भी खेले। एक पखवारे पहले वह फुटबॉल की कोचिंग देने के लिए शक्तिनगर (सोनभद्र) गए थे, जहां उन्हें पक्षघात हो गया।

विज्ञापन
Former national footballer Jalaluddin passes away
फुटबॉलर जलालुद्दीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जाने माने फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद जलालुद्दीन का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सुबह 8.35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका उपचार झलवा के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। वह 76 वर्ष के थे। अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़कर गए हैं। 

विज्ञापन


बीएसएनएल से 2007 में सेवानिवृत्त होने वाले जलालुद्दीन ने कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश फुटबॉल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह शहर के विभिन्न क्लबों के लिए भी खेले। एक पखवारे भर पहले वह फुटबॉल की कोचिंग देने के लिए शक्तिनगर (सोनभद्र) गए थे, जहां उन्हें पक्षघात हो गया। फिर उन्हें झलवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां शनिवार सुबह 8:35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जनाजे को देर शाम नेवादा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पूर्व फुटबालरों के निधन पर एसीए ने जताया शोक
 

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की शोक सभा शनिवार को निदेशक ताहिर हसन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के दो पूर्व फुटबॉलरों कीडगंज निवासी एवं रामा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य कृष्णाजी मिश्र (68 वर्ष) और मो.जलालुद्दीन  (76 वर्ष) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थाना की गई। शोक सभा में एसीए के निदेशक आरपी भटनागर, एसडी कौटिल्य, डॉ. सुरेश द्विवेदी, डॉ. जूली ओझा, यासर हसन, रिसीवर डॉ. सुनील वर्मा, डीएफए के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल, सलीम अहमद, अनुराग श्रीवास्तव, एलबी काला, देवेश मिश्र, मो. आसिफ, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, प्रितेश सोनकर, अंकित पांडेय आदि ने शोक जताया।
 

उधर, विजय स्पोर्टिंग क्लब की शोक सभा प्रेमनाथ केशरवानी की अध्यक्षता में बड़ी स्टेशन स्थित स्वागतम होटल में हुई। जिसमे विजय स्पोर्टिंग के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जलालउद्दीन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। उक्त बैठक में क्लब के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed