फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former minister Sidharth Nath reacted to Owaisi's statement, said people of Muslim society should control population

ओवैसी के बयान पर पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने दी प्रतिक्रिया, कहा - मुस्लिम समाज के लोग नियंत्रित करें जनसंख्या

Thu, 14 Jul 2022 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Former minister Sidharth Nath reacted to Owaisi's statement, said people of Muslim society should control population
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : ani
प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिम विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बीते कई दशक तक देश में मुस्लिम समाज की जनसंख्या हिंदु समाज से तीन गुना अधिक बढ़ी। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं को चाहिए  कि वह लोगों को जागरूक करें और जन जागरण में  सहयोग दें।  आह्वान किया जाए कि मुस्लिम समाज के लोग जनसंख्या को नियंत्रित करें। सिद्धार्थ नाथ ने यह बातेें संवाददाताओं से कही।
विज्ञापन



राजापुर स्थित अपने जिन आवास पर संवाददाताओं से वार्ता कर रहे सिद्धार्थ नाथ ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि ज्यादातर मुस्लिम गर्भनिरोधक का प्रयोग कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि ओवैसी को भी इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए। वह सच्चाई स्वीकार करें और समाज के लोगों को भ्रमित न करें।
विज्ञापन



जो गलत है उसे माने और ठीक करने में सहयोगी बनें। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी यही कहा है कि अनियंत्रित जनसंख्या विकास अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक है। हिंदुओं की तरह मुस्लिम समाज को भी चाहिए कि छोटे परिवार का सिद्धांत अपनाएं। यह भी देशभक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया है, वह राष्ट्रीय प्रतीक है। सारनाथ में लगे स्तंभ की ऊंचाई कम है, जबकि नई संसद में जो अशोक स्तंभ स्थापित हुआ है उसकी ऊंचाई ज्यादा है। इसी वजह से लोगों को भ्रम हो रहा है। वैसे भी विपक्ष नकारात्मक भूमिका में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed