फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former manager of Indian Girls College named in fraud

इंडियन गर्ल्स कॉलेज का पूर्व प्रबंधक धोखाधड़ी में नामजद

Sat, 18 Dec 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Former manager of Indian Girls College named in fraud
इंडियन गर्ल्स कॉलेज का पूर्व प्रबंधक धोखाधड़ी में नामजद
विज्ञापन

कोतवाली में डीआईओएस ने लिखाई एफआईआर
प्रयागराज। कोतवाली के हीवेट रोड स्थित इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक सहदेव मुखर्जी पर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। उन पर सांसद निधि का दुरुपयोग करने, शिक्षिकाओं से अवैध वसूली व अन्य धनराशि के गबन का आरोप है।

वादी डीआईओएस द्वितीय नरेंद्र शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व में आरोपी के खिलाफ हुई जांच के क्रम में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई थी। जिसमें सांसद निधि के दो लाख व शिक्षिकाओं से 25 हजार निकासी के साथ ही विकास फंड से राशि निकालने के बाद भी बाथरूम का नवनिर्माण न कराकर पुनर्निमाण समेत तमाम बिंदुओं का उल्लेख था। ऐसे में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed