फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former legislator Ashraf's house arrest again

पूर्व विधायक अशरफ के घर की फिर हुई कुर्की

Mon, 24 Sep 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 24 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Former legislator Ashraf's house arrest again
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के घर पुलिस ने रविवार को चौथी बार कुर्की की कार्रवाई की। 2003 में हुए नीटू सरदार हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की। हालांकि पुलिस को कुछ घरेलू सामान ही मिल सका। कपड़ा व्यवसायी नीटू सरदार सिविल लाइंस में दुकान चलाते थे। 2003 में उनकी खुल्दाबाद के लूकरगंज ओवरब्रिज पर हत्या कर दी गई थी। शूटरों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद व उनके भाई अशरफ को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। यह मामला इन दिनों माननीयों पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय में है। पिछले दिनों अशरफ की इस मामले में पेशी थी। उसके फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इसी के बाद खुल्दाबाद पुलिस रविवार को कार्रवाई के लिए अशरफ के घर पहुंची। इस दौरान एहतियातन कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि घर पर नौकर व वकील मिले। हालांकि कुछ घरेलू सामान ही मिल सका।
विज्ञापन


इससे पहले तीन बार अशरफ के खिलाफ धूमनगंज पुलिस भी कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है।उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। जिन मामलों में उसके खिलाफ कार्रवाई हुई इनमें दो हत्या जबकि एक मामला हत्या के प्रयास का है। पहला मामला मरियाडीह में अल्कमा-सुरजीत हत्याकांड का है। दूसरा मामला झलवा में सूरजकली व उसके बेटे नानू उर्फ नरेंद्र पर जानलेवा हमले का है। तीसरा मामला किसान नेता जितेंद्र पटेल की राजरूपपुर में हत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed