फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former deputy SP's son attacked in Chapad in Prayagraj

प्रयागराज में पूर्व डिप्टी एसपी के बेटे पर चापड़ से हमला

Fri, 31 Jul 2020 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Former deputy SP's son attacked in Chapad in Prayagraj
Crime - फोटो : Twitter
खुल्दाबाद में आधी रात पहुंचे दो बदमाशों ने पूर्व डिप्टी एसपी के बेटे अबोध मानस गुप्ता को चापड़ मार दिया। घरवाले उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार हुआ। हमले की वजह भुक्तभोगी भी नहीं बता सके। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अबोध मानस खुल्दाबाद सब्जीमंडी  के पास काली माई मंदिर के पास रहते हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है जो पुलिस विभाग में सीओ के पद से रिटायर हुए थे। केबल टीवी का काम करने वाले अबोध ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया। वह बाहर पहुंचे तो वहां दो लोग मिले। उनमें से एक के हाथ में चापड़ था। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने उनके पेट में चापड़ से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की तो दोबारा हाथ पर वार किया। लहुलुहान होकर वह जमीन पर गिरे तो हमलावर भाग निकले। उनकी चीख सुनकर पहुंचे घरवालों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि हमले की वजह के बारे में भुक्तभोगी कुछ बता नहीं पाए। हालांकि उनका कहना है कि हमलावर सामने आएं तो वह उन्हें पहचान लेंगे। फिलहाल अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। यह भी पता चला है कि कुछ वक्त पहले मोहल्ले के ही युवकों ने घर के बगल स्थित पार्क में शराब पीने से मना करने पर उनसे विवाद किया था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed