{"_id":"5c710590bdec2275c51248c2","slug":"former-cm-akhilesh-yadav-visits-house-of-shaheed-jawan-mahesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवान के घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश, बोले \"विपक्ष मोदी के साथ, पाकिस्तान को दें करारा जवाब\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवान के घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश, बोले "विपक्ष मोदी के साथ, पाकिस्तान को दें करारा जवाब"
Sat, 23 Feb 2019 02:04 PM IST
पल्लवी कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले में शहीद हुए इलाहाबाद, मेजा के जवान महेश कुमार यादव के घर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शहीद जवान के परिवार के साथ है, प्रदेश की योगी सरकार से उन्होंने 1 करोड़ मुआवजे की मांग की। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए, ताकि आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सके। उनके साथ करछना के विधायक उज्जवल रमण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हुए और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। जम्मू- श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अपराह्न सवा तीन बजे हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
विज्ञापन