फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Chief Secretary Deepak Singhal met the saints, raised demand for formation of Culture Commission.

Mahakumbh : पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने संतों से की मुलाकात, संस्कृति आयोग के गठन की उठाई मांग

Fri, 24 Jan 2025 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 09:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने शुक्रवार को महाकुंभ क्षेत्र में साधु-संतों से मुलाकात की। साथ ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सनातन संस्कृति आयोग के गठन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सनातन व प्राचीनतम है।

विज्ञापन
Former Chief Secretary Deepak Singhal met the saints, raised demand for formation of Culture Commission.
संतों से मुलाकात करते पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने शुक्रवार को महाकुंभ क्षेत्र में साधु-संतों से मुलाकात की। साथ ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सनातन संस्कृति आयोग के गठन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सनातन व प्राचीनतम है। संस्कृति आयोग के गठन से ही भारत एक बार फिर विश्व गुरु बन सकेगा। उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्वामी अवधेशानंद, स्वामी कैलाशानंद, स्वामी परमात्मानंद, स्वामी ब्रह्मविहारी दास, स्वामी सुधांशु महाराज आदि संतों से मिलकर सनातन संस्कृति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


साथ ही संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अब 83 देशों की यात्रा, प्राचीन इतिहास और ज्ञान परंपरा को पढ़कर यह कहा जा सकता कि भारत की सनातन संस्कृति प्राचीनतम है। उन्होंने बताया कि वैश्विक पटल पर ज्ञान को संकलित करने के लिए भारतीय संस्कृति वैश्विक न्यास का भी गठन किया है। अब एनसीआर में नालंदा और तक्षशिला की भांति विश्वविद्यालय स्थापित करने या किसी कार्य शील विश्वविद्यालय से सहयोग कर विश्व के अनेक भारतीयों और संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed