{"_id":"66fdf9990526d27a14066bf4","slug":"former-block-chief-was-shot-in-land-dispute-five-arrested-allahabad-news-c-3-1-ald1019-469898-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जमीन के विवाद में मारी थी गोली, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जमीन के विवाद में मारी थी गोली, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
उतरांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम पटेल को जमीन के विवाद में गोली मारी गई थी। इस साजिश में मां-बेटे भी शामिल थे। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। 29 सितंबर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम पटेल निवासी महरूपुर थाना उतरांव चालक अनिल कुमार पटेल निवासी बहरिया के साथ फूलपुर से वापस अपने घर जा रहे थे। सलेमपुर स्थित सर्विस रोड पर दोपहर करीब एक बजे उन्हें गोली मार दी गई थी।
पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो आरोपियों की बाइक के नंबर मिले। इस आधार पर गांव के ही कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया। इसके बाद करन कुमार, हिंदेश कुमार, करन भारतीया, शिवजीत भारतीया और सचिन की मां सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख से सचिन व उसकी मां का जमीन को लेकर विवाद था। एक जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा करते थे जिसे लेकर मामला न्यायालय तक पहुंचा। बाद में जमीन पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कब्जे में चली गई। इसी को लेकर मां-बेटे उनसे खुन्नस रखते थे।
घटना की रेकी शिवजीत ने की थी। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी सचिन ने एक अन्य आरोपी हिंदेश को घर भेजकर तमंचा मंगवाया था और यह तमंचा उसकी मां सुनीता ने दिया था। डीसीपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सचिन की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हालत स्थिर बनी हुई है।