फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   former bjp mla jayanti bhai bhalusali murder case gujrat sit arrested two accused from prayagraj

प्रयागराजः गुजरात के पूर्व विधायक के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, आरोपियों में महिला भी शामिल

Tue, 05 Nov 2019 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Nov 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
former bjp mla jayanti bhai bhalusali murder case gujrat sit arrested two accused from prayagraj
पकड़ा गया आरोपी सुरजीत - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक जयंतीलाल भानुशाली की हत्या के दो आरोपी शहर के जार्जटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए गए। मनीषा व सुरजीत नाम के यह दो आरोपी जनवरी में हत्या होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। दोनों को गुजरात से आई एसआईटी ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें लेकर टीम मंगलवार दोपहर में रवाना हो गई। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक की हत्या इसी साल आठ जनवरी को गुजरात में तब कर दी गई थी, जब वह अहमदाबाद से भुज जा रहे थे। इस मामले में कुल सात लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें से मनीषा पत्नी गज्जू गिरि गोस्वामी निवासी वापी सिटी अहमदाबाद व सुजीत उर्फ सुरजीत पुत्र देवी प्रसाद उर्फ भाऊ निवासी मुढ़वा, पूणे महाराष्ट्र घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन


वर्तमान में मामले की जांच गुजरात एसआईटी कर रही थी, जिसे जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी प्रयागराज में छिपकर रह रहे हैं। लोकेशन मिलने के बाद रविवार सुबह गुजरात एसआईटी के आठ सदस्य शहर पहुंचे और कीडगंज पुलिस से संपर्क किया। इनकी मदद से देर रात जार्जटाउन क्षेत्र स्थित एक अस्पताल से मनीषा को पकड़ा गया। फिर उसकी निशानदेही पर टैगोरटाउन पहुंचकर सुजीत को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को कीडगंज थाने ले जाकर लिखापढ़ी की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर दोपहर में दोनों को लेकर टीम गुजरात रवाना हो गई। 


चलती ट्रेन में मारी गई थी गोली
गुजरात के अबदासा विधानसभा के पूर्व विधायक जयंतीलाल भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मार कर हत्या की गई थी। घटना तब हुई थी जब 54 वर्षीय विधायक सयाजी नगर एक्सप्रेस में सवार थे। कटारिया-सुरबरी स्टेशन के पास बदमाशों ने एसी कोच में घुसकर उन पर फायरिंग की थी, जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed