फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former BHU Vice Chancellor GC Tripathi admitted to SRN, breathing trouble

बीएचयू के पूर्व कुलपति जीसी त्रिपाठी एसआरएन में भर्ती, सांस लेने में दिक्कत  

Fri, 08 Jan 2021 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former BHU Vice Chancellor GC Tripathi admitted to SRN, breathing trouble
प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को बृहस्पतिवार को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


31 दिसंबर को प्रो. जीसी त्रिपाठी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह होम आइसोलेशन में थे। उस वक्त हुई जांच और सीटी स्कैन में उन्हें मामूली रूप से संक्रमित पाया गया था। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत बताई तो तुरंत एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक प्रो. त्रिपाठी की सभी जांचों के साथ सीटी स्कैन भी कराया गया है। वह पहले से खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

केशरीनाथ का स्वास्थ्य पहले से बेहतर

कोरोना संक्रमित पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने के बाद उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बताया है। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन भी ठीक है। उधर, समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ करने में जुटे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

28 नए कोविड पॉजिटिव, 33 हुए स्वस्थ 

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 28 नए कोविड पॉजिटिव मिले। जबकि 33 लोगों ने कोरोना को मात दी। कई दिनों बाद संक्रमण से किसी की जान नहीं गई।

सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक बृहस्पतिवार को 6504 लोगों की जांच की गई। मेला क्षेत्रों में टीमों ने नमूने संकलित किए। कुल 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई । छह लोग अस्पताल तथा 27 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। एक्टिव केस अब 450 रह गए हैं। 


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक नए संक्रमितों में बैंक ऑफ बड़ौदा सिकंदरा शाखा के मैनेजर, एक पॉली क्लीनिक के लैब टेक्निशियन, सेंट्रल बैंक सिविल लाइंस शाखा के मैनेजर, कैंट के पेंशन कंट्रोलर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि माघ मेला क्षेत्र में जांचें बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed