{"_id":"667fed75e8e839bc8a0159f8","slug":"former-acting-chief-justice-of-high-court-vk-shukla-passes-away-breathed-his-last-in-delhi-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वीके शुक्ला का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वीके शुक्ला का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
Sat, 29 Jun 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:14 PM IST
सार
जस्टिस वीके शुक्ला 69 वर्ष के थे। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद न्यायमूर्ति वीके शुक्ला को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। हंसमुख स्वभाग के जस्टिस शुक्ला अधिवक्ताओं में बेहद लोक प्रिय थे।
विज्ञापन
जस्टिस वीके शुक्ला। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विमलेश कुमार शुक्ला (वीके शुक्ला) का शनिवार को निधन हो गया है। हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे थे। उन्होंने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। यह जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
जस्टिस वीके शुक्ला 69 वर्ष के थे। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद न्यायमूर्ति वीके शुक्ला को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। हंसमुख स्वभाग के जस्टिस शुक्ला अधिवक्ताओं में बेहद लोक प्रिय थे। न्यायमूर्ति शुक्ला का जन्म तीन जून 1955 में प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में हुआ था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इन्होंने 1977 में स्नातक और फिर 1080 में विधि स्नातक की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
इसके बाद 1981 में इन्होंने हाईकोर्ट से वकालत शुरू की। यह सिविल और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का सचिव निर्वाचित होने के बाद 21 दिसंबर 2002 को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी। दो जून 2017 को वह सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता मुकुंदकांत शुक्ला इलाहाबाद जिला न्यायालय के जाने माने वकील थे। वह फौजदारी के जाने-माने वकील थे। न्यायमूर्ति शुक्ल के निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी, महासचिव विक्रांत पांडेय, अशोक सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष हीरालाल यादव, स्थायी अधिवक्ता पीयूष शुक्ला, रिपुसूदन यादव, आशुतोष त्रिपाठी, प्रभाशंकर मिश्र, रायसाहब यादव, अमरेंदु सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, राकेश पांडेय, विष्णु पांडेय, रविंद्र सिंह आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन