Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Format of requisition not decided, teacher recruitment stuck, Directorate of Higher Education

UPESSC : अधियाचन का प्रारूप तय नहीं, शिक्षक भर्ती अटकी, उच्च शिक्षा निदेशालय ने मांगा प्रोफार्मा

Sun, 09 Feb 2025 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती के लिए संबंधित विभागों से ई-अधियाचन तो मांग लिए हैं, लेकिन आयोग अब तक अधियाचन का प्रारूप ही तैयार नहीं कर सका है।

विज्ञापन
Format of requisition not decided, teacher recruitment stuck, Directorate of Higher Education
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती के लिए संबंधित विभागों से ई-अधियाचन तो मांग लिए हैं, लेकिन आयोग अब तक अधियाचन का प्रारूप ही तैयार नहीं कर सका है। इसकी वजह से शिक्षक भर्ती अटकी हुई है।

विज्ञापन

बीते दिनों आयोग में शिक्षा विभाग के निदेशकों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी, इसमें आयोग ने एक सप्ताह में ई-अधियाचन मांगा था। हालांकि, आयोग को अब तक किसी भी विभाग ने अधियाचन नहीं भेजा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि आयोग को अपने स्तर से अधियाचन का प्रारूप निर्धारित करना है, जो अभी तैयार नहीं है।

विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए अर्हता, योग्यता व अन्य शर्तें आयोग को ही तय करनी है। ऐसे में आयोग ही बताएगा कि उसे किस प्रारूप में रिक्त पदों का अधियाचन चाहिए। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से यह मुद्दा उठाया गया था और अधियाचन का प्रारूप भी मांगा गया था, लेकिन आयोग ने निदेशालय को अब तक प्रारूप उपलब्ध नहीं कराया है। यही वजह है कि निदेशालय की ओर से आयोग को अब तक ई-अधियाचन नहीं भेजा जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग को प्राथमिक विद्यालय, एडेड माध्यमिक विद्यालय, एडेड महाविद्यालय व अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षक भर्ती के अधियाचन के लिए अलग-अलग प्रारूप निर्धारित करने होंगे, क्योंकि इन सभी भर्तियों की अर्हताएं व योग्यताएं अलग-अलग हैं। वहीं, आयोग के सूत्रों का कहना है कि ई-अधियाचन के लिए प्रारूप तैयार है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से ई-अधियाचन उपलब्ध कराने में देर की जा रही है। इसी वजह से नई भर्तियों के विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed