फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Forgery: fraud of 3.33 lakhs in the name of job in railways

Forgery : रेलवे में नौकरी के नाम पर 3.33 लाख की ठगी

Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Forgery: fraud of 3.33 lakhs in the name of job in railways
रेलवे में नौकरी के नाम पर 3.33 लाख की ठगी
विज्ञापन

शिवकुटी का मामला, दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी निवासी विनोद कुमार भारतीया को नौकरी के नाम पर 3.33 लाख का चूना लगा दिया गया। आरोपियों ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

विनोद भोला का पुरवा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसके घर में अमरेश निवासी आजमगढ़ किराये पर रहता था। उसने बताया कि सिधौरा, वाराणसी का रहने वाला वीरेंद्र कुमार शर्मा उसका परिचित है जो रेलवे में नौकरी लगवाता है। अमरेश ने उसकी वीरेंद्र से बात भी कराई जिसने कहा कि आठ लाख रुपये देने पर वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद उसके कहने पर विनोद ने अमरेश के खाते में अलग-अलग बार में 3.33 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद से काफी दिन बीत गए लेकिन न ही नौकरी लगी और न ही उसकेरुपये वापस किए जा रहे हैं। उल्टा जान से मारने व गायब कराने की धमकी दी जा रही है। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed