{"_id":"62757d9993cc32297f0a8b71","slug":"forgery-cheating-of-three-lakhs-from-the-follower-in-the-name-of-job-allahabad-news-ald332462523","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी : नौकरी के नाम पर फालोवर से तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी : नौकरी के नाम पर फालोवर से तीन लाख की ठगी
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर फालोवर से तीन लाख रुपये की ठगी
प्रयागराज। पुलिस महकमे के फालोवर जयराम से शातिरों ने भतीजे को स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए। कई महीने बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो रकम वापस मांगने लगे। इस पर शातिरों ने धमकी दी। परेशान जयराम ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जयराम परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते हैं। वह अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में एसआरएन अस्पताल गए थे। यहां उनकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सत्य प्रकाश से हुई। सत्य प्रकाश ने बातचीत के दौरान कहा कि तीन लाख रुपये दो तो तुम्हारे भतीजे की मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लगवा देगा। जयराम उसके झांसे में आ गए। जयराम ने 12 मार्च 2021 को प्रेम बाबू सिंह व संदीप सिंह के सामने पुलिस लाइन में सत्य प्रकाश को तीन लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद सत्यप्रकाश का रुख बदल गया। नौकरी की बात करने पर वह टाल देता। तंग आकर जयराम ने सत्य प्रकाश से रकम वापसी का दबाव बनाया। इस पर सत्य प्रकाश ने उसे चेक दे दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। जयराम ने चेक बाउंस होने की शिकायत की तो सत्य प्रकाश भड़क गया और धमकी दी। तब जयराम ने मामले की तहरीर कर्नलगंज थाने में दी।