फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Forest guards will be kept to protect wildlife and aquatic animals

वन्य एवं जलीय जीवों को बचाने के लिए रखे जाएंगे वन प्रहरी

Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Forest guards will be kept to protect wildlife and aquatic animals
प्रतापगढ़। प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर भुपियामऊ चौराहे के करीब बेकाबू कार बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई। बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद भूपियामऊ चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस कार सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के भूपियामऊ चौराहे पर मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे प्रयागराज से आ रही बेकाबू कार ने सिटी प्रतापगढ़ की ओर जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सूरज शुक्ला 24 निवासी शुक्लान सिटी व शिबू मौर्य 25 निवासी मलियाना टोला सिटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार चौराहे के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। कार सवार लोग किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल सूरज और शिबू को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग को बुझाया। हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि घायल युवकों को एसआरएन रेफर कर दिया गया है। कार सवार लोग प्रयागराज से शहर की ओर आ रहे थे, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed