फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Forcibly entered the army in sleeper and AC coaches of trains candidate

ट्रेनों के स्लीपर एवं एसी कोच में जबरन घुस गए सेना अभ्यर्थी

Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Forcibly entered the army in sleeper and AC coaches of trains candidate
ट्रेन में घुसे सेना के जवानों ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सेना में भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद जंक्शन पर भी मंगलवार को उत्पात मचाया। इस दौरान संगम, जोधपुर-हावड़ा आदि ट्रेनों के स्लीपर कोच में अभ्यर्थी जबरन घुस गए। यहां इन अभ्यर्थियों की यात्रियों से भी झड़प हुई। बाद में आरपीएफ और जीआरपी ने बहुत से अभ्यर्थियों को स्लीपर और एसी कोच से बाहर निकाला। इसके बाद अभ्यर्थियों ने स्टेशन में खूब हो हल्ला भी किया।
विज्ञापन


सेना में भर्ती के लिए मंगलवार को इलाहाबाद में प्रतापगढ़, कौशाम्बी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, एटा एवं इटावा जिले के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सोमवार की शाम से ही इन अभ्यर्थियों की भीड़ इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों में शुरू हो गई। सुबह होने तक सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी इलाहाबाद पहुुंच गए। शारीरिक परीक्षण देने के बाद वापसी करने वाले अभ्यर्थियों का रेला दिन भर जंक्शन पहुंचता रहा। शाम को जंक्शन पर अभ्यर्थियों की कुछ ज्यादा ही भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन


संगम प्लेटफार्म पर लगी तो उसके स्लीपर एवं एसी कोच तक में अभ्यर्थी घुस गए। यही हाल नौचंदी एक्सप्रेस का भी रहा। आरक्षित सीटों पर अभ्यर्थियों  द्वारा कब्जा कर लिए जाने का यात्रियों ने विरोध भी दिया। इससे अभ्यर्थी भड़क गए। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी ने बहुत से परीक्षार्थियों को आरक्षित कोचों से बाहर भी किया। बताया जा रहा है कि बुधवार को फैजाबाद, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, गाजियाबाद, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर और अमेठी के एवं बृहस्पतिवार 21 अप्रैल को बिहार, उड़ीसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को भर्ती के  लिए बुलाया गया है। इसी तरह 22 अप्रैल को उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के अभ्यर्थी भर्ती के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed