फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time in the country, AC economy coach will be installed in Prayagraj-Jaipur Express

देश में पहली बार प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में लगेगा एसी इकोनॉमी कोच

Tue, 24 Aug 2021 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Aug 2021 12:22 PM IST
सार

  • सामान्य एसी थ्री कोच के मुकाबले ज्यादा रहेगी बर्थ, किराया भी होगा कम
  • छह सितंबर से प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में लगाए जा रहे एसी इकोनॉमी कोच

विज्ञापन
For the first time in the country, AC economy coach will be installed in Prayagraj-Jaipur Express
The new AC 3-tier economy coaches - फोटो : Special Arrangement

विस्तार

पिछले दिनों रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में बनाए गए एसी इकोनॉमी कोच को देश में पहली बार प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में लगाया जा रहा है। इस ट्रेन में एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच छह सितंबर से लगाए जाएंगे। सामान्य एसी कोच के मुकाबले इकोनॉमी कोच का किराया भी कम रहेगा। हालांकि एसी इकोनॉमी कोच लगाने की वजह से प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस से स्लीपर श्रेणी के दो कोच कम कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रयागराज-जयपुर से छह सितंबर और जयपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस में सात सितंबर से यह कोच ट्रेन में लगा दिए जाएंगे। इसके बाद 22 कोच की इस ट्रेन में एसएलआर-एसएलआर/डी के एक-एक, सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के पांच, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक एवं एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन

For the first time in the country, AC economy coach will be installed in Prayagraj-Jaipur Express
rajdhani express
सामान्य एसी थ्री में 72 बर्थ के मुकाबले एसी इकोनॉमी कोच में 83 बर्थ रहेगी। ऐसे में कोचों में यात्रियों को 11 बर्थ अतिरिक्त मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने सीटों के बीच का गैप थोड़ा कम कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार गैप कम होने से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा साइड की बर्थ की लंबाई पहले जैसी ही रखी गई है। कोचों को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष डिजाइन किया गया।

एसी थ्री इकोनॉमी कोच की खासियत
  • तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच का बुकिंग कोड 3 ई होगा और कोच का कोड एम होगा।
  • एसी 3 टियर कोच में रीडिंग के लिए पर्सनल लाइट, एसी वेंट्स
  • यूएसबी मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी
  • खास तरह का नाश्ता टेबल, टॉयलेट में फुट ऑपरेटिंग टैब लगाए गए
 यह होगा प्रयागराज से जयपुर का किराया
एसी थ्री    1175
एसी थ्री इकोनॉमी     1080 (संभावित )
एसी टू     1655
स्लीपर      445
एसी फर्स्ट     2785
सामान्य श्रेणी   265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed