फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time, colors will rain up to 60 feet from a 14 feet Pichkari.

लोकनाथ की होली : पहली बार 14 फीट की पिचकारी से 60 फीट दूर तक होगी रंगों की बारिश

Sun, 24 Mar 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

ठठेरी बाजार की अनूठी होली में देश, प्रदेश से जिले तक के लोग सराबोर होने आएंगे। इसके लिए ठठेरी बाजार नव युवक संघ ने पहली बार फूलों के रंगों वाले ड्रम तैयार कराए हैं। 20 से अधिक ड्रम मंगाए गए हैं, जिनमें गेंदा, गुलाब की पंखुड़ियां भरी जाएंगी। रंगों से भरे टैंकर, फव्वारे, रंग-बिरंगे फूलों की पंखुडियों के साथ होली के गीतों पर झूमने-नाचने के लिए डीजे के इंतजाम भी कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
For the first time, colors will rain up to 60 feet from a 14 feet Pichkari.
होली के लिए मुखौटे की खरीदादारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगमनगरी में सोमवार से तीन दिन होगी होगी। रंग के साथ ठंडई की तरंग में पूरा शहर झूमने-नाचने के लिए लोकनाथ से ठठेरी बाजार तक की दौड़ लगाएगा। पहली बार ठठेरी बाजार में 14 फीट की पिचकारी तैयार कराई गई है। इस पिचकारी से 60 फीट दूर तक खड़े लोग रंगों से सराबोर हो जाएंगे।

विज्ञापन


ठठेरी बाजार की अनूठी होली में देश, प्रदेश से जिले तक के लोग सराबोर होने आएंगे। इसके लिए ठठेरी बाजार नव युवक संघ ने पहली बार फूलों के रंगों वाले ड्रम तैयार कराए हैं। 20 से अधिक ड्रम मंगाए गए हैं, जिनमें गेंदा, गुलाब की पंखुड़ियां भरी जाएंगी। रंगों से भरे टैंकर, फव्वारे, रंग-बिरंगे फूलों की पंखुडियों के साथ होली के गीतों पर झूमने-नाचने के लिए डीजे के इंतजाम भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


पहली बार ठठेरी बाजार की होली में 14 फीट की पिचकारी आकर्षण का केंद्र होगी। नवयुवक संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन कसेरा तैयारियों में मगन हैं। होली खेलने आने वालों का गुझिया और गुलाल से स्वागत करने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। वह बताते हैं कि इस बार 14 फीट वाली पिचकारी से 60 फीट दूर तक फूलों वाले रंगों की बौछार होगी। 45 स्पीकरों होली के गीत बजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री रोहित कसेरा अपनी पूरी टीम के साथ इस होली को यादगार बनाने में जुटे हैं। वर्ष 1960 में शुरू हुई इस होली का इस बार विस्तार भी करने की तैयारी है। वह बताते हैं कि पहले दोपहर दो बजे के बाद रंग चलना बंद हो जाता था, लेकिन इस बार पूरी छूट रहेगी। सीओटू मशीनों से गुलाल और कागज की कतरने उड़ाई जाएंगी।

For the first time, colors will rain up to 60 feet from a 14 feet Pichkari.
पिचकारी के दुकानों पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बग्घीवाले ने दूल्हा-दुल्हन को बैठाने से किया इन्कार, पैदल निकल सकता है जोड़ा


हित कसेरा बताते हैं कि इस बार भी दूल्हा-दुल्हन की बरात निकलेगी, लेकिन थोड़ा हटकर इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। पहले श्यामा भवन के पास से नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन सवार होकर निकलते थे, लेकिन इस बार बग्घी पर होली का लाल जोड़ा बैठाने का निर्णय लिया गया था। वह बताते हैं कि घोड़ी वाले ने रंग से बग्घी खराब होने की बात कहकर बयाना वापस करने की बात कह दी है। ऐसे में अगर बग्घी का जुगाड़ नहीं हो सका तो इस बार दूल्हा-दुल्हन को पैदल ही लेकर निकला जाएगा।

चार गुटों में बंटी जानसेनगंज की होली,घंटाघर के पास हर मुहल्ले का दिखेगा रंग

प्रयागराज। इस बार जानसेनगंज की पुरानी होली, जिसमें पूरे शहर के मुहल्लों का रंग दिखता रहा है, वह चार गुटों में बंट गई है। अब अकेले जानसेनगंज में ही नहीं, डाबर गली, दरबेश्वरनाथ महादेव, आशा कंपनी के पास भी रंग घोला जाएगा।

पुरनिये बताते हैं कि जानसेनगंज चौराहे से घंटाघर की ओर बढ़ने पर शंकर होटल के ठीक नीचे होली के रंगों से कई पीढि़यों का रिश्ता जुड़ा है। जानसेनगंज की होली पूरे में पूरे शहर का रंग होता है और हर मुहल्ले की मस्ती का मिलन भी। यहां तेलियरगंज के भी हुरियारों की बारात आती है और राजापुर से दूल्हा-दुल्हन को लेकर लोग डीजे पर नाचते-गाते उसी जगह आते हैं। पिछले सात साल से इस होली के रंग को खास बनाते आ रहे अनूप वर्मा बताते हैं कि एक दिन पहले से ही यहां लाइट और बाजा लगवा दिया जाएगा। मुहल्ले-मुहल्ले से आने वाली बरातों का जानसेनगंज नवयुवक संघ की ओर से फिर स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed