फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For security, two loving couples submitted fake certificates in the High Court

Prayagraj : सुरक्षा के लिए दो प्रेमी जोड़ों ने हाईकोर्ट में लगाया फर्जी प्रमाणपत्र, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

नेहा पुत्री राजकुमार निवासी ग्राम कोकिल पट्टी, दूधि दुधई, जनपद कुशीनगर व दयाशंकर पुत्र नन्हे निवासी ग्राम देवी नगला कचोरा कछौरा, पोस्ट रामजनपुर, जनपद बदायूं की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की गई थी।

विज्ञापन

विस्तार

हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे दो प्रेमी जोड़ों ने फर्जी विवाह प्रमाणपत्र पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इस पर दोनों जोड़ों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चारों आरोपी युवक-युवतियां, फिरोजाबाद, इटावा, कुशीनगर व बंदायू के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

नेहा पुत्री राजकुमार निवासी ग्राम कोकिल पट्टी, दूधि दुधई, जनपद कुशीनगर व दयाशंकर पुत्र नन्हे निवासी ग्राम देवी नगला कचोरा कछौरा, पोस्ट रामजनपुर, जनपद बदायूं की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की गई थी।

विज्ञापन

उन्होंने वैदिक विवाह और धार्मिक संस्कार के पनासा, करछना स्थित केंद्र का विवाह प्रमाणपत्र लगाया था। वहां पहुंचकर पुलिस ने संस्था के मंत्री विनोद कुमार पांडेय से जानकारी ली तो उन्होंने प्रमाणपत्र फर्जी बताया। शपथपत्र भी दिया कि दो वर्ष से कोई विवाह उनकी संस्था ने नहीं कराया है और उनके रजिस्टर में भी इससे संबंधित कोई प्रविष्टि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शिवानी पुत्री संजय निवासी राजपुर बलाई मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद व श्रीकांत पुत्र राजू निवासी ग्राम मोहनपुर लरखोर सैफई इटावा की याचिका में संलग्न विवाह प्रमाणपत्र भी जांच में फर्जी पाया गया।

यह प्रमाणपत्र आर्य समाज कृष्ण नगर कीडगंज का था। जांच के दौरान उक्त संस्था के हरिदेव धूरिया निवासी जसरा थाना घूरपुर व संस्था में कार्यरत अन्य सदस्यों ने प्रमाणपत्र फर्जी होने की बात कही। जांचकर्ता उप निरीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर कैंट थाने ने चारों आरोपियों व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए। कैंट पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed