{"_id":"6513433acad457a14d06e187","slug":"footprints-found-in-kurtara-villagers-in-panic-meerganj-news-c-4-1-bly1040-255585-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कुरतरा में मिले पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कुरतरा में मिले पगचिह्न, दहशत में ग्रामीण
Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा की पश्चिमी दिशा में सोमवार रात जंगली जानवर की दहाड़ सुनकर खेतों पर फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण फिर खेतों की तरफ गए तो वहां जानवर के पगचिह्न मिले। हालांकि, वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार ने बाघ या तेंदुए होने से इंकार किया है।
टीकाराम सागर व उनके भतीजे आकाश सागर के कुरतरा-सतुइया खास मार्ग पर मौजूद प्राचीन लक्ष्मन जाति-मातारानी मंदिर के पास उनके खेत हैं। सोमवार को आधी रात के बाद खेतों की रखवाली कर जब वह गांव की ओर लौट रहे थे तभी मंदिर से कुछ दूरी पर उन्हें बाघ या तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने टॉर्च बंद कर गांव की ओर दौड़ लगा दी। मंगलवार सुबह परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ फिर वहीं पहुंचे तो हीरालाल सागर के खाली पड़े खेत में पगचिन्ह मिले। पगचिह्नों के फोटो कर वन विभाग के रेंजर को भेजे गए। रेंजर संतोष कुमार के मुताबिक पगचिह्न बाघ या तेंदुए के नहीं है। फिर भी टीम को देखने भेजा जाएगा।
रबर फैक्टरी से पकड़े जा चुके हैं कई जानवर
-पिछले तीन सालों में रबर फैक्टरी के घने जंगल से पहले बाघ और फिर बाघिन को वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा था। एक तेंदुए की फैक्टरी के सामने हाईवे की रोड पार करते समय हादसे में मौत हो गई थी। कुछ लोगों का दावा है कि फैक्टरी के जंगल में इस समय भी तेंदुआ है। वन विभाग कर्मी भी फैक्टरी के जंगल में तेंदुआ होने से इंकार नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें किसी हादसे का इतंजार है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
लेखपाल संघ के चुनाव में लोकेंद्र बने अध्यक्ष
मीरगंज। तहसील में लेखपाल संघ का मंगलवार को चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लोकेंद्र सिंह और अजीत कुमार ने अपना नामांकन किया था। चुनाव में लोकेंद्र सिंह को बीस मत मिले जबकि अजीत कुमार को कुल 9 वोट प्राप्त हुए। लोकेंद्र को 11 वोट से विजयी घोषित किया गया। आलोक कुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिशुपाल, मंत्री अभिषेक पटेल, उप मंत्री पुष्पेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य, ऑडिटर प्रतीक्षा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता का आरंभ
मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में 69वीं पश्चिमी जोन तहसील स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जोनल प्रभारी जमुना प्रसाद गंगवार एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया। सीनियर बालक वर्ग (400मी दौड़) में राहुल यादव, लंबी कूद में शोएब संत, मंगल पुरी इंटर कॉलेज के प्रथम रहे। गोला फेंक में अजहरउद्दीन राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, लंबी कूद में सेजल प्रथम, जूनियर वर्ग बालक में 400 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, लंबी कूद में गौरव प्रथम, गोला फेंक में शाजिद प्रथम, सब जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में फैजान प्रथम, लंबी कूद में राजेश प्रथम, बालिका वर्ग लंबी कूद में कुमकुम प्रथम, गोला फेंक में करीना प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण यादव, अरविंद उपाध्याय स्नेह कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार, अमृता आर्या, मनोज कुमार वर्मा, सर्वेश शाक्य, कृति कुमारी, लोकेश मौर्य, नीरज गवर्नर, धर्मेंद्र कुमार, श्रीकांत गौड़, राजेश गिरी, रश्मि सुनैना, थानेश्वर शर्मा आदि का सहयोग रहा।