फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Food security in the name of the electoral Chinese

खाद्य सुरक्षा के नाम पर मिली चुनावी चीनी

Mon, 23 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 23 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Food security in the name of the electoral Chinese
चीनी - फोटो : demo
खाद्य सुरक्षा अधिनियम की भले ही पहले चरण में हवा निकल गई हो लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव का असर इस पर साफ दिख रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सिर्फ गेहूं और चावल दिए जाने का प्रावधान है। अब प्रदेश सरकार ने पात्र राशनकार्ड धारकों को इस बार चीनी उपलब्ध कराने का फैसला किया है। आवंटित चीनी गोदामों तक पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन


प्रति कार्ड 900 ग्राम चीनी कार्डधारकों को दी जाएगी। हालांकि यह चीनी पात्र गृहस्थियों के लिए पर्याप्त नहीं है। परिवार में पांच सदस्य हों या दस, सबको नौ-नौ सौ ग्राम चीनी दी जाएगी। कोटेदार चीनी के वितरण को लेकर परेशान हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में पात्र गृहस्थियां यानि राशनकार्ड पात्रता सूची से बाहर हो गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट के अनुसार जिले में पात्र गृहस्थियों को चयनित किए जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है जबकि हजारों परिवारों की अब तक ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो सकी है। वेबसाइट पर प्रविष्टि बंद हो जाने के कारण चयनित पात्र गृहस्थियां अपात्र की श्रेणी में आ गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में वितरण के दौरान अगर वे चीनी के लिए दावा करते हैं तो भी कोटेदार उन्हें चीनी नहीं दे सकेगा। साथ ही पात्र गृहस्थियों से इतर एपीएल कार्डधारकों को भी चीनी नहीं मिलेगी। जिन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें भी इस लाभ से वंचित होना पड़ेगा। ऐसे में हंगामा हो सकता है। आपूर्ति विभाग की ओर से भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि चीनी किस आधार पर बांटी जाएगी। कोटेदारों से सिर्फ इतना कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित पात्र गृहस्थियों को चीनी का वितरण कर दें। स्थिति स्पष्ट न होने के कारण वितरण के दौरान घपले की आशंका भी बनी हुई है। विभाग की ओर से इसकी मॉनीटरिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अब तक सिर्फ यही स्पष्ट किया गया है कि चीनी अंत्योदय रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed