{"_id":"68c3e707c4a026470109a2b4","slug":"fog-is-gone-railways-has-cancelled-six-trains-chambal-express-will-not-run-between-agra-and-mathura-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कोहरा है दूर, रेलवे ने निरस्त कर दीं छह ट्रेनें, आगरा से मथुरा के बीच नहीं चलेगी चंबल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कोहरा है दूर, रेलवे ने निरस्त कर दीं छह ट्रेनें, आगरा से मथुरा के बीच नहीं चलेगी चंबल एक्सप्रेस
Fri, 12 Sep 2025 02:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:55 PM IST
सार
Train cancelled : सर्दी के मौसम में संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें प्रयागराज जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन
रेलवे न्यूज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सर्दी के मौसम में संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें प्रयागराज जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस भी शामिल है। साथ ही चंबल एक्सप्रेस भी आगरा कैंट से मथुरा के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा दस ट्रेनों के फेरों में भी कमी की जा रही है। कोहरे को देखते हुए हर वर्ष ट्रेनों को निरस्त करने का शेड्यूल जारी किया जाता है। इस बार यह शेड्यूल सितंबर में जारी कर दिया गया है। 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापू धाम एक दिसंबर से 25 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक, 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सात फरवरी से एक मार्च तक और 20451 व 20452 सोगरिया-नई दिल्ली एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा दस ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं। इसमें 11123 ग्वालियर-बरौनी हर रोज की जगह एक दिसंबर से एक मार्च तक हर सोमवार व बृहस्पतिवार, 11124 बरौनी-ग्वालियर प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार और 11109/11110 झांसी-लखनऊ हर शनिवार व रविवार को ही चलेगी।
विज्ञापन
सप्ताह में छह दिन चलने वाली 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी का संचालन हर मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को होगा। इसी तरह 12179/12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ हर रोज की जगह शनिवार व रविवार, 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट का संचालन हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगा।
विज्ञापन