फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fog delayed trains on the first day of the year, Gorakhpur flight canceled

Prayagraj : साल के पहले दिन कोहरे ने ट्रेनों को किया लेट, गोरखपुर फ्लाइट निरस्त

Sun, 01 Jan 2023 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट की बात करें तो यहां 11.04 बजे रायपुर फ्लाइट लैंड हुई, जबकि इसके यहां आने का समय सुबह 9.55 बजे है। इसके बाद बंगलूरू फ्लाइट 11.11 बजे तकरीबन 30 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं लखनऊ से आने वाला विमान  सुबह 9.40 बजे की जगह 11.37 बजे लैंड हो सका।

विज्ञापन
Fog delayed trains on the first day of the year, Gorakhpur flight canceled
Prayagraj News : जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वर्ष 2023 के पहले दिन कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थाम ली। प्रयागराज आने वाली कई ट्रेनें रविवार को विलंब से पहुंची। वीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपनी पूरी रफ्तार से नहीं दौड़ सकी। दिल्ली से प्रयागराज आते-आते ट्रेन सवा दो घंटा लेट हो गई। दृश्यता ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट में भी विमानों का आवागमन सुबह 11 बजे के बाद ही शुरू हो सका। इस बीच लगातार दूसरे दिन गोरखपुर फ्लाइट निरस्त रही।

विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट की बात करें तो यहां 11.04 बजे रायपुर फ्लाइट लैंड हुई, जबकि इसके यहां आने का समय सुबह 9.55 बजे है। इसके बाद बंगलूरू फ्लाइट 11.11 बजे तकरीबन 30 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं लखनऊ से आने वाला विमान  सुबह 9.40 बजे की जगह 11.37 बजे लैंड हो सका। मुंबई उड़ान 35 मिनट, दिल्ली उड़ान डेढ़ घंटा तक लेट रही। वहीं  प्रयागराज से इंदौर जाने वाला विमान 1.10 घंटे की देरी से 11.25 बजे, पुणे उड़ान 20 मिनट की देरी से गई। इस दौरान गोरखपुर उड़ान लगातार दूसरे दिन निरस्त रही। वहीं भुवनेश्वर, भोपाल उड़ान अपने समय पर ही उड़ी। 

विज्ञापन

उधर प्रयागराज जंक्शन पर सुबह के समय आने वाली तमाम ट्रेनें विलंबित रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस 4.05 घंटे की देरी से 11.05 बजे, हमसफर एक्सप्रेस 3.20 घंटे तक लेट रही। इसके अलावा देहरादून-सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस 3.30 घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस 4.30 घंटे, बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस 4.30 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी चार घंटे, नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 5.40 घंटे, आनंद विहार-गया गरीबरथ एक्सप्रेस 9.20 घंटे तक लेट रही।

ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी काफी दिक्कत हुई। जंक्शन के पूछताछ कार्यालय में भी ट्रेनों को आगमन-प्रस्थान की जानकारी लेने के लिए यात्रियों की दिन भर भीड़ जुटी रही। उधर रेलवे ने सूबेदारगंज से उधमपुर के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दी है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन के निरस्त किए जाने की पुष्टि एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed