फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fog becomes time: Driver dies in collision between trailer and truck, accident on Handia, Kokhraj highway

कोहरा बना काल : ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में खलासी की मौत, हंडिया, कोखराज हाईवे पर हादसा

Fri, 12 Jan 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 06:52 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला जिले के राजेपूरा के रहने वाले ट्रक चालक सत्यवेंद्र और खलासी गुरुजीत सिंह पंजाब से ट्रक पर किन्नो लादकर कोलकाता जा रहे थे। वह दोनों ट्रक लेकर हंडिया कोखराज हाईवे बाईपास के बढ़ैया गांव के लिए पहुंचे थे तो वहां ढाबा के सामने पहले से गिट्टी लदा ट्रेलर खड़ा था।

विज्ञापन
Fog becomes time: Driver dies in collision between trailer and truck, accident on Handia, Kokhraj highway
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया कोखराज हाईवे बाईपास पर बढ़ैया गांव के निकट शुक्रवार सुबह ढाबे के पास खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में ट्रक टकरा गया। कोहरे की वजह से हुए हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिले के राजेपूरा के रहने वाले ट्रक चालक सत्यवेंद्र और खलासी गुरुजीत सिंह पंजाब से ट्रक पर किन्नो लादकर कोलकाता जा रहे थे। वह दोनों ट्रक लेकर हंडिया कोखराज हाईवे बाईपास के बढ़ैया गांव के लिए पहुंचे थे तो वहां ढाबा के सामने पहले से गिट्टी लदा ट्रेलर खड़ा था, लेकिन कोहरा की वजह से ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर लगने से ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक सत्यवेंद्र और खलासी गुरुजीत बुरी तरह से फंस गए।

विज्ञापन


किन्नो हाइवे पर बिखर गया। जिस वजह से हाइवे पर जाम लगा गया। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक में फंसे चालक सत्यवेंद्र और खलासी गुरुजीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल खलासी गुरुजीत (36) वर्ष की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक सत्यवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed