फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fluffy women flutter shop

छेड़खानी से भड़की महिलाओं ने फूंकी शराब का दुकान

Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fluffy women flutter shop
बांदा के घ्‍ार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जसरा (इलाहाबाद)। यमुनापार इलाके में जसरा के निकट खटंगिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर नशे में धुत युवक ने सुनसान में एक किशोरी के साथ खींचतान की तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पीटा और नशाखोरी को इस घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए देशी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलों को बाहर लाकर आग के हवाले कर दिया। घूरपुर पुलिस ने स्थिति काबू में करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


खटंगिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे 15 साल की किशोरी नाले की तरफ गई थी। तभी वहां नशे में धुत युवक मोहम्मद इरफान पहुंचा। उसने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ खींचतान करने लगा। वहां से गुजर रही दूसरी लड़की ने देखा तो शोर मचाया। गांव वाले दौड़कर आए और भागने की कोशिश कर रहे इरफान को दबोच लिया। लोगों ने उसे पीट दिया। मूल रूप से फतेहपुर जनपद का इरफान कुछ समय पहले तक खटंगिया में ही किराए के घर में रहकर नौकरी करता था। हालांकि वह अब कहीं और रहने लगा है। बृहस्पतिवार को वह खटंगिया स्थित ठेके में शराब पीकर टहल रहा था तभी उसकी नजर किशोरी पर पड़ी।
विज्ञापन


नशाखोरी को इस घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए लोगों ने गांव में खुली देशी शराब की दुकान बंद कराने की बात करने लगे। दरअसल पहले यह दुकान जसरा में बांदा मार्ग पर थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए दुकान को हाइवे से हटाकर खटंगिया गांव में खोल दिया गया। ऐसे में दुकान पर नशेड़ियों के जमावड़े की वजह से गांव का माहौल खराब रहने लगा। महिलाओं ने कहा कि इस दुकान को फौरन बंद कराया जाए क्योंकि नशेड़ी बहू-बेटियों के साथ छेड़खानी करते हैं। बस फिर क्या था। शाम करीब चार बजे दर्जनों महिलाओं-पुरुषों ने लाठी-डंडे लेकर देशी शराब के ठेके पर हमला कर दिया।  ताला तोड़कर घुसे ग्रामीणों ने दुकान के सेल्समैन को पीटकर भगा दिया, फ्रिज समेत सब कुछ तोड़ दिया। शराब की बोतलों को बाहर लाकर तोड़ा फिर आग लाग दी। खबर पाकर घूरपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को नियंत्रित किया। शराब की दुकान के संचालक विनोद तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। दूसरी तरफ से लड़की के पिता ने इरफान के खिलाफ लिखित शिकायत की। हालांकि थानाध्यक्ष घूरपुर अरविंद त्रिवेदी के अनुसार किसी ने केस नहीं दर्ज कराया है। आरोपी युवक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed