फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flood in Sangamnagari: Ganga 62 cm above danger mark and Yamuna 54 cm

संगमनगरी में बाढ़ : गंगा खतरे के निशान से 62 और यमुना 54 सेमी ऊपर

Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
सार

  • रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, यमुना की रफ्तार कमजोर होने से मंगलवार तक राहत की आस

विज्ञापन
Flood in Sangamnagari: Ganga 62 cm above danger mark and Yamuna 54 cm
prayagraj news : बाढ़ के पानी से छोटा बघाड़ा क्षेत्र में एक तल तक लोगों के घर डूब गए हैं। - फोटो : prayagraj

विस्तार

संगम नगरी में सोमवार को गंगा - यमुना खतरे के निशान से आधा मीटर से ऊपर बहने लगी। इससे रिहायशी इलाकों की ओर बाढ़ का पानी घुसने लगा। यही हाल रहा तो मंगलवार तक तटीय इलाकों में हालात और बिगड़ जाएंगे। रात आठ बजे गंगा खतरे के निशान से 62 सेमी और यमुना 54 सेमी ऊपर पहुंच गईं। फिलहाल दोनों नदियां दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

Flood in Sangamnagari: Ganga 62 cm above danger mark and Yamuna 54 cm
prayagraj news : बघाड़ा क्षेत्र में पानी से घिरा मकान। - फोटो : prayagraj
बाढ़ से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। तटवर्ती इलाके की बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। सोमवार को शहरी इलाकों की ओर बाढ़ का रुख होने से लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। हालांकि इस दिन माताटीला से यमुना में पानी नहीं छोड़ा गया। कानपुर बैराज से भी गंगा में पानी नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Flood in Sangamnagari: Ganga 62 cm above danger mark and Yamuna 54 cm
prayagraj news : यमुना के जलस्तर में वृद्घि के कारण पुराने यमुना पुल के पास कुछ ऐसा दिखा नजारा। - फोटो : prayagraj
इससे अगले 24 घंटे में यमुना का वेग रुकने की बात कही जा रही है। सिंचाई बाढ़खंड के एक्सईएन ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना की रफ्तार घटने लगी है। रात 10 बजे के बाद 1.50 सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा था। एक्सईएन का कहना है कि अगर फिर बारिश नहीं हुई और बांधों से पानी नहीं छोड़ा गया तो मंगलवार तक यमुना का वेग थम सकता है।
  • बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर: 0532-2641577, 264157
  • बाढ़ नियंत्रण प्रभारी उपजिलाधिकारी सदर- 9454417814
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed