फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   flip cart

मनमाने रवैये के कारण यूपी में नहीं हो रहा निवेश : हाईकोर्ट

Wed, 16 Mar 2016 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
flip cart
अदालत - फोटो : file
मनमानी कार्रवाई कर व्यापारियों का शोषण करने की अधिकारियों की प्रवृत्ति पर कड़ी टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इन्हीं कारणों से यूपी में बड़े व्यापारी निवेश नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने फ्लिप कार्ट कंपनी का खाता मनमाने तरीके से सीज करने के निर्णय को रद्द कर दिया है। साथ ही वाणिज्य कर विभाग पर दो लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया है। विभाग को निर्देश दिया है कि फ्लिपकार्ट कंपनी द्वारा दिए गए स्थान परिवर्तन के आवेदन पर निर्धारित शुल्क लेकर चार सप्ताह में निर्णय लिया जाए। मामले पर न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और न्यायमूर्ति वीके मिश्र की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट इंडिया ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि वाणिज्यकर विभाग नोएडा ने टैक्स का गलत असेसमेंट कर कंपनी के 49 करोड़ रुपये जब्त कर लिए हैं, जबकि कंपनी पर मात्र अप्रैल 2015 से अक्तूबर 2015 तक का 3.3 करोड़ रुपये टैक्स ही बकाया था। कंपनी का पक्ष सुने बिना टैक्स वसूली के नाम उसका खाता सीज कर दिया गया। उसे नियमानुसार कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। कोर्ट ने 27 जनवरी 2016 को वाणिज्यकर विभाग द्वारा जारी नोटिस को रद्द कर दिया है। कंपनी ने व्यवसाय स्थल में परिवर्तन के लिए विभाग को प्रार्थनापत्र दिया था, जिसे निरस्त कर दिया गया। कोर्ट ने इसे गलत मानते हुए आदेश दिया है कि कंपनी से निर्धारित शुल्क जमाकर स्थान परिवर्तन पर चार सप्ताह में निर्णय लिया जाए। कंपनी के जब्त खाते का 49 करोड़ रुपये ब्याज सहित दो सप्ताह में भुगतान करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed