{"_id":"65a9acf8a9421fd3b3088b6a","slug":"flights-coming-from-bhopal-and-going-to-lucknow-remained-canceled-allahabad-news-c-3-1-ald1024-301579-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: भोपाल से आने एवं लखनऊ जाने वाली फ्लाइट रही निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: भोपाल से आने एवं लखनऊ जाने वाली फ्लाइट रही निरस्त
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट में कई दिन 18 विमानों का आवागमन हुआ। इस वजह से बृहस्पतिवार को यहां दिन भर यात्रियों की चहल पहल दिखी। एयरपोर्ट पर सिर्फ भोपाल से आने एवं लखनऊ जाने वाली ही उड़ान निरस्त रही। इंडिगो के शेड्यूल में इन दोनों विमानों की आवाजाही होनी थी, लेकिन शाम चार बजे बाद दृश्यता कम हो जाने की वजह से दोनों विमान निरस्त कर दिए गए।
पिछले कई दिन से दृश्यता ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले तमाम विमान निरस्त हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान निरस्त होने वाले विमानों की संख्या अधिक रही। फिलहाल बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली उड़ान की दोनों ओर से आवाजाही रही।
इसी तरह इंडिगो की पुणे, मुंबई, भुवनेश्वर, बंगलूरू, देहरादून, दिल्ली उड़ान की भी दोनों ओर से आवाजाही हुई। वहीं लखनऊ से आने एवं भोपाल जाने वाली फ्लाइट तो चली लेकिन वापसी में भोपाल से आने एवं लखनऊ जाने वाली फ्लाइट दृश्यता कम होने की वजह से निरस्त कर दी गई है। इस दौरान यहां 1011 यात्रियों का आगमन एवं 911 का प्रस्थान हुआ। इस तरह से दिन भर में 1922 यात्रियों की यहां आवाजाही हुई।