{"_id":"5ef616a245586267935c3226","slug":"flight-without-a-passenger-gorakhpur-is-not-a-single-booking-on-first-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना यात्री गोरखपुर गई फ्लाइट, पहले दिन एक भी बुकिंग नहीं, गोरखपुर से प्रयागराज आए 26 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना यात्री गोरखपुर गई फ्लाइट, पहले दिन एक भी बुकिंग नहीं, गोरखपुर से प्रयागराज आए 26 यात्री
Fri, 26 Jun 2020 09:09 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : PTI
प्रयागराज से गोरखपुर के बीच तीन माह के अंतराल के बाद विमान सेवा शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन यह फ्लाइट प्रयागराज से खाली ही गई। आज की एक भी बुकिंग नहीं थी। हालांकि, गोरखपुर से इस फ्लाइट में 26 यात्री जरूर आए। बताया जा रहा है कि शनिवार को यह फ्लाइट नहीं आएगी। इस माह इसका संचालन 28 एवं 29 जून को ही होगा।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट का संचालन 25 मार्च से ही बंद चल रहा है। अनलॉक होने के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने पिछले सप्ताह ही 26 जून से इस हवाई सेवा के लिए बुकिंग शुरू की। हालांकि, कंपनी को प्रयागराज से बेहतर रिस्पांस नहीं मिला। तीन माह के बाद शुरू हुई इस विमान सेवा के पहले सफर में गोरखपुर से भले ही 26 यात्री प्रयागराज आए हों, लेकिन यहां से बुकिंग न होने की वजह से फ्लाइट खाली ही गई।
विज्ञापन
Trending Videos
flight
प्रयागराज एयरपोर्ट के अब तक के सफर में यह पहला मौका है जब यहां से संचालित कोई फ्लाइट बिना किसी यात्री के रवाना हुई। सुबह गोरखपुर से उड़ान भरने के बाद यह फ्लाइट 9:00 बजे के पहले ही प्रयागराज एयरपोर्ट में लैंड हो गई थी। तकरीबन 10:00 बजे गोरखपुर के लिए यह फ्लाइट रवाना हुई। इस फ्लाइट में गोरखपुर से कुल 26 यात्री आए।
इसमें भी अधिकांश यात्री वही रहे जिन्हें प्रयागराज से बंगलूरू की उड़ान पकड़नी थी। चर्चा है कि अगर यात्रियों का प्रयागराज से बेहतर रिस्पांस ना मिला तो आने वाले दिनों में यह फ्लाइट बंद कर दी जाएगी।
इसमें भी अधिकांश यात्री वही रहे जिन्हें प्रयागराज से बंगलूरू की उड़ान पकड़नी थी। चर्चा है कि अगर यात्रियों का प्रयागराज से बेहतर रिस्पांस ना मिला तो आने वाले दिनों में यह फ्लाइट बंद कर दी जाएगी।