फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flight booking for 10 cities from Prayagraj started, minimum fare released

प्रयागराज से 10 शहरों की फ्लाइट बुकिंग शुरू, जारी हुआ न्यूनतम किराया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Flight booking for 10 cities from Prayagraj started, minimum fare released
राहुल शर्मा
विज्ञापन
प्रयागराज । लॉक डाउन पार्ट- 2 भले ही तीन मई को खत्म हो, लेकिन प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने 10 शहरों के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। दिल्ली, मुंबई, पुणे आदि शहरों के लिए यात्री एक जून से अपनी बुकिंग करवा सकते हैं । इंडिगो ने इन शहरों के लिए न्यूनतम किराए की संशोधित राशि भी जारी की है। पहली बार कंपनी ने प्रयागराज से भोपाल, इंदौर और देहरादून की भी बुकिंग शुरू की है। लॉक डाउन पार्ट वन के दौरान निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए बुकिंग शुरू की थी। उस दौरान लॉक डाउन 14 अप्रैल तक था इस वजह से कंपनी ने 15 अप्रैल से बुकिंग शुरू की थी, लेकिन लॉक डाउन बढ़ने के बाद सारी बुकिंग अपने आप ही निरस्त हो गई। इस बार लॉक डाउन पार्ट -2, 3 मई तक है लेकिन इंडिगो ने 4 मई की जगह 1 जून से बुकिंग शुरू की है। ऐसा इसलिए ताकि अगर लॉक डाउन बढ़ता है भी है तो उसे अभी रिफंड के संबंध में कोई भी प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी । इंडिगो ने प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई,पुणे ,रायपुर ,कोलकाता, गोरखपुर और बंगलुरु के साथ ही पहली बार इंदौर, भोपाल और देहरादून के लिए भी बुकिंग शुरू की है। इन तीनों ही शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन 29 मार्च 2020 से होना था, लेकिन लॉक डाउन की वजह से अभी तक इन तीनों शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी सेवा शुरू नहीं हो सकी है। एयरपोर्ट प्रबंधन भी मान कर चल रहा है कि 1 जून से फ्लाइट संचालन शुरू हो सकता है। बुकिंग के साथ ही इंडिगो ने प्रयागराज से संचालित 10 शहरों के लिए न्यूनतम किराए की राशि भी जारी कर दी है। इसमें मुंबई का न्यूनतम किराया 3761 रुपये रखा है। प्रयागराज एयरपोर्ट से 1 जून से शुरू होने वाली फ्लाइट और उनका न्यूनतम किराया:- इंदौर 2699 रुपये देहरादून 2836 रुपये भोपाल 2679 रुपये गोरखपुर 1299 रुपये रायपुर 2363 रुपये पुणे 3499 रुपये कोलकाता 3004 रुपये बंगलुरु 3570 रुपये मुंबई 3761 रुपये दिल्ली 2456 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed