Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fleet of ships increased at Prayagraj Airport, Indigo started Kolkata flight

Mahakumbh : प्रयागराज एयरपोर्ट पर बढ़ा जहाजों का बेड़ा, इंडिगो ने शुरू की कोलकाता उड़ान

Sat, 11 Jan 2025 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 08:29 PM IST
सार

महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट से इस बार काफी संख्या में विमान संचालन होने जा रहा है। अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर द्वारा अब तक 55 विमानों का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। आने वाले दिनों में यह संख्या अभी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Fleet of ships increased at Prayagraj Airport, Indigo started Kolkata flight
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महाकुंभ मेला शुरू होने के पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या भी अब बढ़ने लगी है। एलाइंस एयर की जयपुर, गुवाहाटी उड़ान शुरू होने के बाद अब विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की शुरूआत की। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली के लिए प्रयागराज से एक और उड़ान शुरू हुई है। वहीं बंगलूरू जाने वाला विमान भी शनिवार से नियमित कर दिया गया। अभी इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन ही हो रहा था।

विज्ञापन

महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट से इस बार काफी संख्या में विमान संचालन होने जा रहा है। अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर द्वारा अब तक 55 विमानों का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। आने वाले दिनों में यह संख्या अभी बढ़ सकती है। महाकुंभ अवधि में सर्वाधिक विमानों का आवागमन दिल्ली के लिए होगा। कुछ तिथियों में दिल्ली के लिए एक दिन में छह-छह उड़ान रवाना होगी। इसके अलावा पुणे, विशाखापट्टनम समेत दस शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की भी सुविधा रहेगी।

विज्ञापन


इस बीच कोलकाता से प्रयागराज के लिए इंडिगो का विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर शाम 5.40 बजे यहां पहुंचा। बाद में प्रयागराज से यह विमान शाम 6.00 बजे उड़ा। इसी तरह प्रयागराज-दिल्ली के बीच एक अतिरिक्त उड़ान भी इंडिगो द्वारा शुरू की गई है। इसी तरह दिल्ली से शाम 5.10 बजे प्रयागराज के लिए विमान उड़ा जो शाम 6.30 बजे यहां पहुंचा। यहां से दिल्ली के लिए इंडिगो का विमान शाम 7.30 बजे उड़ा। वहीं दूसरी ओर स्पाइस जेट द्वारा रविवार 12 जनवरी से पांच उड़ान शुरू की जा रही है। स्पाइस द्वारा प्रयागराज से जयपुर, अहमदाबाद, बंगलूरू, मुंबई और दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा हर रोज उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्पाइस जेट की समय सारिणी

  • प्रयागराज-जयपुर : सुबह 9.30-11.15 बजे
  • जयपुर-प्रयागराज : सुबह 7.05-9.00 बजे
  • प्रयागराज-बंगलूरू : दोपहर 2.40-4.40 बजे
  • बंगलूरू-प्रयागराज : सुबह 6.25-9.15 बजे
  • प्रयागराज-मुंबई : सुबह 10.30-12.50 बजे
  • मुंबई-प्रयागराज : दोपहर 1.40-3.50 बजे
  • प्रयागराज-दिल्ली : सुबह 9.55-11.20 बजे
  • दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 11.55-1.30 बजे
  • प्रयागराज-अहमदाबाद : शाम 4.30-6.45 बजे
  • अहमदाबाद-प्रयागराज : सुबह 8.10-9.55 बजे

अमावस्या के पहले 29 हजार पहुंचा मुंबई और बंगलूरू से प्रयागराज का किराया

महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के पूर्व मुंबई और बंगलूरू से आने वाले विमान का किराया आसमान छूने लगा है। अमावस्या केे पूर्व मुंबई से प्रयागराज का किराया 27 जनवरी 29366 रुपये हो गया है। स्नान पर्व के एक दिन पूर्व 28 जनवरी को 29740 रुपये किराया पहुंच चुका है। इसी तरह बंगलूरू से भी 27 जनवरी को प्रयागराज का किराया 29340 हो गया है। पिछले सप्ताह उक्त तिथि में बंगलूरू से प्रयागराज का किराया 23460 रुपये था। इसी तरह शनिवार चार जनवरी को मुंबई से प्रयागराज का किराया 27 जनवरी के लिए पहले 24780 रुपये वेबसाइट दर्शाया जा रहा था जो अब बढ़कर 29 हजार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed