फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five-year-old innocent boy was kidnapped and thrown into a well with the intention of murder

सनसनीखेज वारदात : मासूम को अगवा कर हत्या की नीयत से कुएं में फेंका, 24 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

Thu, 29 Feb 2024 11:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 11:11 AM IST
सार

बेचने के लिए एक युवक ने पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस के डर से हत्या की नीयत से बच्चे को कुएं में फेंक दिया। अपहरण की घटना सुबह करीब ग्यारह बजे हुई और यमुनापार एसओजी टीम और पुलिस ने पूरी रात आपरेशन चलाने के बाद एक कुएं से बरामद किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Five-year-old innocent boy was kidnapped and thrown into a well with the intention of murder
अगवा किया गया बच्चा यश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले से सुबह गायब बच्चे को रात भर सर्च आपरेशन चलाने के बाद यमुनापार एसओजी ने बृहस्पतिवार को सुबह घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया है। हत्या की नीयत से अपहरणकर्ताओं ने उसे कुएं में फेंक दिया था। रात भर पुलिस और एसओजी टीम खोजती रही। सुबह उसे सकुशल बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेचने के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था।

विज्ञापन


काजीपुर निवासी रवि कुमार का पांच वर्षीय पुत्र यश बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।  हरकत में आई पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई। एसओजी टीम को भी मामले के खुलासे के लिए लगा दिया गया। संदेह के आधार पर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी की निशानदेही पर एसओजी टीम ने अगवा बच्चे को घर के पास स्थित एक कुएं से बृहस्पतिवार को सुबह बरामद किया।

विज्ञापन

कुआं सूखा होने के कारण बच सकी मासूम की जान

 

इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी अनूप कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीबी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि बच्चे को बेचने की नीयत से अगवा किया गया था। बाद में पुलिस के डर से कुएं में फेंक दिया। एसीपी करछना संजय सिंह ने बताया कि आरोपी तरह-तरह के बयान बदल रहा है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। 

पकड़ा गया युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी अनूप कुमार है। मासूम के पड़ोसी के घर वह चार दिन पहले आया था।। मासूम को पतंग दिलाने का लालच देकर आरोपी उसको अपने साथ ले गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नैनी पुलिस के अनुसार यश के पिता रवि मजदूर हैं। पकड़ा गया आरोपी उसके घर के पास ही रहता था। और मासूम उसको मामा कहता था। मासूम के साथ कुकर्म की नीयत से आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। पुलिसिया कार्रवाई तेज होने के डर से करछना थाना क्षेत्र के गोतीगांव स्थित एक कुएं में मासूम को फेंक दिया था। कुआं सूखा होने के कारण मासूम की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed