{"_id":"5c3a2e7cbdec22734123f4fa","slug":"five-thousand-eye-patients-treatment-every-day-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में होगा रोज पांच हजार नेत्र मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में होगा रोज पांच हजार नेत्र मरीजों का इलाज
Sat, 12 Jan 2019 11:44 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागवासुकि मंदिर के पास कुंभ मेला के सेक्टर छह में शनिवार को नेत्र कुंभ का उद्घाटन हुआ। शिविर में रोज पांच हजार मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां 30 पटल पर दो सौ से अधिक विशेषज्ञ आंखों की जांच कर उपचार करेंगे। अंधता निवारण कार्यक्रम में तहत आयोजित इस आयोजन में सवा लाख से अधिक चश्मे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद की अध्यक्षता में शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज की पीड़ा समझता है। श्रद्धालुओं को इस शिविर का लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि नेत्र कुंभ का आयोजन व्यापक समाज हित की परिकल्पना को साकार करेगा। लोग शिविर में आंखों की जांच और उपचार जरूर कराएं।
विज्ञापन
संघ के सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने कहा कि आर्थिक तंगी से आंखों का इलाज न करा पाने वालों तक राहत पहुंचाने का यह प्रयास मात्र है। सक्षम के साथ अन्य संस्थाओं ने इसका क्रियान्वयन कराने के लिए सेवा की कल्पना को साकार किया जा सका है। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि ने जीते जी रक्तदान, अंत समय नेत्रदान का आह्वान किया। शिविर में भाऊराव देवरस, रज्जू भैया सेवा न्यास के साथ सक्षम, नेशनल मेकिोज ऑर्गेनाइजेशन, सर गंगा राम कोलमेट हॉस्पिटल और अंत्योदय हेल्थ मिशन का सहयोग रहेगा। चार मार्च तक आयोजित नेत्र कुंभ में कॉर्निया, मोतियाबिंद, भैंगापन, नाखूना, ग्लूकोमा, प्टोसिस आदि की जांच कर के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर ब्रह्मदेव शर्मा, डॉ. दयाल सिंह पवार, डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, रविकांत, पद्मश्री योगेश्वर दत्त, डॉ. योगेंद्र मलिक मंचासीन रहे। संचालन सौरभ तथा डॉ.रश्मि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।