{"_id":"68ae1e019901b4da190005df","slug":"five-people-returning-after-grazing-cattle-were-swept-away-in-the-ganga-three-were-rescued-allahabad-news-c-407-1-had1001-6442-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मवेशी चराकर लौट रहे पांच लोग गंगा में बहे, तीन को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मवेशी चराकर लौट रहे पांच लोग गंगा में बहे, तीन को बचाया
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के धोकरी गांव के समीप बढ़ी हुई गंगा की चपेट में आने से पांच लोग बह गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया। दो लोगों को पता नहीं चल सकता। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।
श्याम बिहारी यादव पुत्र यदुवीर यादव निवासी संग्रामपट्टी, श्याम नाथ यादव पुत्र हुबलाल यादव निवासी बुजुरगपुर लालापुर, संग्रामपट्टी निवासी दुखी यादव, रमेश गौड और धोकरी गांव के अक्षय पटेल मंगलवार को दोपहर दो बजे मवेशी चराने धोकरी गांव के कछार गए थे। शाम को लगभग छह बजे लौटते समय गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसका अंदाजा उन्हें नहीं हुआ।
पुलिया के रास्ते पानी में घुसकर पांचों लोग मवेशी समेत नदी को पार करने लगे। बहाव इतना तेज था कि सभी उसमें बहने लगे। पांचों को नदी में बहता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बहाव के बीच में ही बबूल का पेड़ पड़ जाने से दुखी यादव, रमेश गौड एवं अक्षय पटेल ने उसे पड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन श्याम बिहारी और श्याम नाथ बहते हुए दूर तक निकल गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव के सहारे मल्लाहों की मदद से उन्हें खोजने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम लोगों की तलाश करने में लगी है। श्याम नाथ सीओडी छिवकी से सेवानिवृत्ति के बाद घर पर रहकर ही खेती बारी करते हैं।