फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five lakh applications for the post of spokesperson in GIC

जीआईसी में प्रवक्ता पद के लिए पांच लाख आवेदन

Wed, 03 Feb 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five lakh applications for the post of spokesperson in GIC
Five lakh applications for the post of spokesperson in GIC
प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में प्रवक्ता पद पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को तकरीबन पांच लाख आवेदन मिले हैं। वहीं, सम्मिलित राज्य कृषि सेवा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 73470 अभ्यर्थियों ने दावा किया है। दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए जनवरी में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी के कैलेंडर में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 20 जून को प्रस्तावित है। प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें महिला वर्ग के तहत 16 विषयों में 482 पद और पुरुष वर्ग के तहत 15 विषयों में प्रवक्ता के 991 पद शामिल हैं। प्रवक्ता का पद राजपत्रित अधिकारी का पद है, सो शासन की ओर से जारी साक्षात्कार विलोपन आदेश के तहत इस भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 मई को प्रस्तावित है। इसके तहत ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के सात प्रकार के 564 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा तीन चरणों में होगी, जिनमें प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। हालांकि इंटरव्यू ग्रुप-ए के दो प्रकार के पदों पर चयन के लिए होगा, जबकि ग्रुप-बी के पांच अन्य प्रकार के पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आयोग के मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव ने बताया जीआईसी प्रवक्ता के लिए तकरीबन पांच लाख और राज्य कृषि सेवा भर्ती के लिए 73470 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed