फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five girls of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Prayagraj injured in mud mound collapse, three in critical condition

प्रयागराज : मिट्टी का टीला धंसने से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पांच छात्राएं घायल, तीन की हालत नाजुक

Sun, 12 Dec 2021 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 02:01 PM IST
सार

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोहरी फाफामऊ शौचालय के लिए टंकी की खुदाई की गई थी। रविवार को विद्यालय की अध्यापिका आरती के द्वारा छात्राओं से गड्ढे को पाटने का काम कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Five girls of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Prayagraj injured in mud mound collapse, three in critical condition
kaushambi News : टीला धंसने से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं घायल। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिट्टी में दबने से पांच छात्राएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छोड दिया गया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। घायल बच्चियों के परिजन एवं अनेक अधिकारी अस्पताल एवं घटना स्थल पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों ने क्षेत्रीय लेखपाल से घटना की रिपोर्ट मांगी। 

विज्ञापन


फाफामऊ क्षेत्र के गोहरी गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। विद्यालय में कई वर्ष पूर्व बनाए गए शौचालय के टैंक में मिट्टी निकालकर एक जगह रखी गई थी। उक्त मिट्टी खोदते समय अंकिता, रागिनी, वर्षा, साक्षी, दीक्षा आदि छात्राएं  टीला धंसने से उसमें दब गई। अन्य छात्राओं ने शोरगुल मचाया तो विद्यालय परिसर में मौजूद लोग दौडे। मिट्टी में दबी छात्राओं को बाहर निकालकर फाफामऊ एवं शान्तिपुरम के अस्पताल भेजा गया। जहां स्थिति नाजुक होने के कारण रागिनी एवं वर्षा को बेली अस्पताल तथा अंकिता को स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Five girls of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Prayagraj injured in mud mound collapse, three in critical condition
Prayagraj News : टीला ढहने से घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : प्रयागराज

साक्षी एवं दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी, एसडीएम सोरांव ज्योति मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सोरांव वरूण मिश्र, क्षेत्राधिकारी सोरांव, इंस्पेक्टर फाफामऊ अनिल वर्मा आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती छात्रा अंकिता सरोज को देखने जिलाधिकारी भी पहुंच गए।

Five girls of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Prayagraj injured in mud mound collapse, three in critical condition
Prayagraj News : मिट्टी के टीले में दबकर घायल छात्राओं का बयान दर्ज करते अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि पिछले तीन दिन से विद्यालय के अध्यापक मिट्टी ढुलाई का काम करा रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार छात्राएं ढोने के लिए मिट्टी खोद रही रही थी। उसी समय मिट्टी का एक टीला गिरा और छात्राएं उसमें दब गई। एसडीएम सोरांव ज्योति मौर्य ने बताया कि मिट्टी खोदते समय छात्राएं दबी है। मिट्टी किस लिए खोदी जा रही थी, कारण स्पस्ट नही हो पाया।

जांच के बाद कारण पता चलेगा। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि बच्चें मिट्टी में सुरंग बना रहे थे। जबकि विद्यालय की छात्राओं ने रोते हुए बताया कि मैडम प्रतिदिन सुबह शाम विद्यालय का काम करवाती हैं। काम करते समय टीला गिरने से वे दब गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed