फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five days before Mauni Amavasya, a procession of devotees, bathers carrying bundles were

Mahakumbh :मौनी अमावस्या से पांच दिन पहले ही श्रद्धालुओं का रेला, हर मार्ग पर गठरी लिए चले आ रहे थे स्नानार्थी

Fri, 24 Jan 2025 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 09:14 PM IST
सार

मौनी अमावस्या से पांच दिन पहले शुक्रवार को ही स्नानार्थियों का रेला उमड़ा। मेला क्षेत्र के हर मार्ग पर लोग चले आ रहे थे। यह सिलसिला भोर में शुरू हुआ और देर रात तक यही स्थिति रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रात आठ बजे तक 58.76 लाख लोगों ने स्नान किया।

विज्ञापन
Five days before Mauni Amavasya, a procession of devotees, bathers carrying bundles were
संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या से पांच दिन पहले शुक्रवार को ही स्नानार्थियों का रेला उमड़ा। मेला क्षेत्र के हर मार्ग पर लोग चले आ रहे थे। यह सिलसिला भोर में शुरू हुआ और देर रात तक यही स्थिति रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रात आठ बजे तक 58.76 लाख लोगों ने स्नान किया। वहीं, मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा, लेकिन पहले से मौजूद वाहनों की भी जगह-जगह कतार रही।

विज्ञापन

पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति पर उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ आई थी। इसके बाद अब 29 जनवरी को दूसरा अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या है। इसके बाद तीन फरवरी को वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व है। 25 और 26 जनवरी को अवकाश रहेगा। ऐसे में 25 जनवरी से तीन फरवरी के सबसे अधिक भीड़ की उम्मीद की जा रही है। जिला व मेला प्रशासन इसे ध्यान में रखकर विशेष तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

मौनी तक अमावस्या रुकेंगे लाखों

शुक्रवार को आने वालों में से बड़ी संख्या ऐसे श्रद्धालुओं की है जो मौनी अमावस्या तक रुकेंगे। जौनपुर से रोहिणी सक्सेना पूरे परिवार के साथ आई हैं। वे बस से झूंसी तक आईं। इसके बाद पैदल ही संगम क्षेत्र में पहुंचीं। उनका कहना था कि शनिवार से रास्ते बंद हो जाएंगे। बस कहां तक आएगी, इसे लेकर भी आशंका थी। इसलिए वे लोग शुक्रवार को ही आ गईं। उनका कहना था कि एक शिविर में जगह मिली है। अब मौनी स्नान के बाद जाएंगे। इसी तरह लाखों लोग हैं, जो शुक्रवार को ही आ गए और मौनी अमावस्या स्नान के बाद जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed